वित्त मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स(DEA) ने यंग प्रोफेशनल और कंसलटेंट के 34 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन 6 अप्रैल को जारी किया जा चुका है।
इच्छुक कैंडिडेट 20 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्तियां 3 साल के लिए की जाएगी। हालांकि परफॉर्मेंस के आधार पर कार्यकाल एक साल और बढ़ाया जा सकता है।
क्वालिफिकेशन-
इन पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास इकोनॉमिक्स/ फाइनेंस में मास्टर डिग्री या एमबीए फाइनेंस की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट के पास कई सालों का अनुभव होना चाहिए।
एज लिमिट-
नोटिफिकेशन के मुताबिक यंग प्रोफेशनल के पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की अधिकतम उम्र 35 साल और कंसलटेंट के पद पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की अधिकतम उम्र 50 साल तय की गई है।
सैलरी-
कंसल्टेंट के पदों पर नियुक्त होने वाले कैंडिडेट्स को हर महीने 80000 रुपए की सैलरी दी जाएगी। वही यंग प्रोफेशनल के पदों पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को हर महीने 40000 रुपए दिए जाएंगे।
आवेदन करने के लिए यह करें-
इच्छुक कैंडिडेट फाइनेंस मिनिस्ट्री ऑफिशल पोर्टल mofapp.nic.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन अच्छी तरह पढ़ लें आवेदन फॉर्म में गलती होने पर इसे किया जा सकता है।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)