एक्टर रोहित सराफ ने हाल ही में अपना कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को जानकारी देते हुए कहा कि सभी तरह की सावधानी लेने के बावजूद मैं पॉजिटिव आया हूं। साथ ही उन्होंने फ्रेंड्स से रिक्वेस्ट की कि वायरस को हल्के में ना लें।
एक्टर रोहित सराफ ने अपने पोस्ट में लिखा “सारे प्रिकॉशन लेने के बावजूद मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया है। वायरस है, इसे हमें भूलना नहीं है। एक पल के लिए भी लापरवाही नहीं करनी है, प्लीज। मैं पिछले 4 दिनों से आइसोलेशन में हूं। सभी से रिक्वेस्ट है कि वे इसे हल्के में ना लें, ध्यान रखें और सुरक्षित रहे।”
रोहित ने अपने द्वारा किए गए पोस्ट को कैप्शन दिया “जब तक जरूरी ना हो घर पर रहे। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि खुद के लिए और दूसरों के लिए भी सचेत रहें। मैं अच्छी तरह से इसका मुकाबला कर रहा हूं। मेरी टीम और वे सभी लोग जो पिछले 7 दिनों में मेरे संपर्क में आए थे, उन्हें बता दिया गया है। और वे भी आइसोलेट हो गए हैं। साथ ही उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट भी करवा लिया है।”
बता दें कि रोहित सराफ ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत शाहरुख खान और आलिया भट्ट की फिल्म “डियर ज़िंदगी” में स्पोर्टिगं रोल से की थी। बाद में वे रानी मुखर्जी की फिल्म “हिचकी”, प्रियंका चोपड़ा की फिल्म “द स्काई इज पिंक” और अनुराग बसु की फिल्म “लूडो” में नजर आए थे।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)