Home Uncategorized कपिल शर्मा शो को जुलाई में री-लाॅन्च करने की तैयारी में जुटा चैनल-

कपिल शर्मा शो को जुलाई में री-लाॅन्च करने की तैयारी में जुटा चैनल-

by marmikdhara
0 comment

डेढ़ महीने पहले ऑफ एयर हुआ कपिल शर्मा का शो जुलाई में री-लांच होने की तैयारी में जुटा है। सूत्रों की माने तो शुरुआत में मेकर्स सिर्फ 2 महीने का ब्रेक लेकर वापस लौटना चाहते थे। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामले ने उनके इस प्लान पर पानी फेर दिया। मेकर्स द्वारा अब इस शो को जुलाई में री-लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है।
शो के करीबी सूत्रों के मुताबिक जिस वक्त चैनल ने शो से ब्रेक लेने का फैसला किया था, तब वे सिर्फ 2 महीने के लिए ब्रेक चाहते थे। उस दौरान कपिल अपनी ओटीटी डेब्यू फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे और साथ ही उनकी पत्नी गिन्नी भी प्रेग्नेंट थी। कपिल के पर्सनल और प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को ध्यान में रखकर चैनल ने उन्हें 2 महीने का ब्रेक लेकर मार्च महीने में शो फिर से शुरू करने को कहा था। हालांकि अब तक इस प्लान पर कोई काम शुरू नहीं हुआ है। चैनल अब मार्च की जगह जुलाई महीने में शो की वापसी करने के बारे में सोच रहा है।
सूत्रों ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामले को ध्यान में रखकर सरकार कई नई गाइडलाइन बना रही है। ऐसे में कुछ महीनों तक शो में लाइव ऑडियंस आने की भी कोई संभावना नहीं है। फिल्में भी रिलीज नहीं हो रही है। इसलिए बॉलीवुड एक्टर्स किसी फिल्म के प्रमोशन के लिए शो पर नहीं आ रहे हैं। जब तक हालत नॉर्मल नहीं हो जाते मेकर्स इस पर काम शुरू नहीं करेंगे। बता दें कि द कपिल शर्मा शो का आखिरी एपिसोड 31 जनवरी 2021 को टेलीकास्ट किया गया था।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews