Home Uncategorized रितिक रोशन ऋतिक कंगना ई-मेल विवाद के संबंधित क्राइम ब्रांच के ऑफिस पहुंचे। 2016 में कंगना के खिलाफ दर्ज करवाई थी FIR

रितिक रोशन ऋतिक कंगना ई-मेल विवाद के संबंधित क्राइम ब्रांच के ऑफिस पहुंचे। 2016 में कंगना के खिलाफ दर्ज करवाई थी FIR

by marmikdhara
0 comment

मुंबई, मुंबई की क्राइम ब्रांच CIU (क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट) के द्वारा अभिनेता रितिक रोशन को सम्मन भेजकर आज अपना बयान दर्ज करवाने के लिए तलब किया गया था। इसके बाद क्राइम ब्रांच के ऑफिस में पहुंचे हैं। अभिनेता को कंगना रनोट से जुड़े ईमेल केस के संबंध में शुक्रवार को सम्मन भेजा गया था। 5 साल पुराने इस केस को दिसंबर 2020 मेंCIU को ट्रांसफर किया गया था। इससे पहले इस केस की जांच साइबर सेल कर रही थी। ऋतिक के सम्मन पर एक्ट्रेस ने शुक्रवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा,”दुनिया कहां से कहां पहुंच गई, मगर मेरा सिली एक्स अभी भी वही है। उसी मोड़ पर जावे वक्त दोबारा लौट के नहीं जाने वाला।”
कंगना व ऋतिक रोशन का यह मामला था। 2016 में ऋतिक ने कंगना के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की थी। जिसके अनुसार उन्हें 2013 से लेकर 2014 तक 100 ईमेल मिले थे। यह सभी ईमेल कंगना की आईडी से भेजे गए थे।हालांकि रितिक की ओर से दायर यह केस अज्ञात के खिलाफ था। जो आईपीसीR/W66C और D की धारा 419 के तहत दर्ज किया गया था। सीनियर एडवोकेट महेश जेठमलानी ने मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह को एक पत्र लिखकर सवाल उठाया था कि इस केस की जांच में अभी तक कोई प्रोग्रेस नहीं हुई है। इसके बाद यह साइबर सेल सेCIU को ट्रांसफर कर दिया गया था। 2016 से चल रहे इस मामले में कंगना और रितिक ने एक दूसरे को नोटिस भेजा था। रितिक ने यह नोटिस तब भेजा था,जब कंगना ने एक इंटरव्यू में उन्हें सिली एक्स कहा था। इसके बाद यह खबर सामने आई थी कि कंगना ने ऋतिक को कई सारे मेल किए थे। जब वे कथित तौर पर रिलेशन में थे। इसके बाद दोनों ने एक न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में एक दूसरे पर जमकर भड़ास निकाली थी।
इस मामले में पुलिस ने कंगना का बयान भी दर्ज किया था। लेकिन कंगना में ऋतिक को ईमेल भेजने से इनकार किया था। रितिक ने दावा किया था कि उनके नाम पर कोई और कंगना से चैट कर रहा था। रितिक और कंगना ने 2010 में “काइट्स”और 2013 में “क्रिस-3″में साथ काम किया था।
कंगना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि रितिक के साथ हुए विवाद के बाद गीतकार जावेद अख्तर ने उन्हें अपने घर बुलाया था। जावेद ने कहा था कि तुम ऋतिक से माफी मांग लो वरना तुम्हें सुसाइड करना पड़ेगा। एक्ट्रेस ने करण जौहर, जावेद अख्तर और महेश भट्ट जैसे कई बड़ी हस्तियों को बॉलीवुड की सुसाइड गैंग बताया था।

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews