Home Uncategorized इमरान खान श्रीलंका दौरे के लिए भारत ने एयर स्पेस देने की इजाजत दी।

इमरान खान श्रीलंका दौरे के लिए भारत ने एयर स्पेस देने की इजाजत दी।

by marmikdhara
0 comment

नई दिल्ली, भारत ने बड़ा दिल दिखाते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की इजाजत दे दी है। इमरान खान को 2 दिन के श्रीलंका दौरे पर जाना है। सूत्रों के अनुसार इसको देखते हुए पाकिस्तान ने भारत से बायो छेत्र के इस्तेमाल की मंजूरी मांगी थी।
इमरान खान 23 फरवरी को श्रीलंका जाएंगे। भारत अगर अपने एयर स्पेस की इजाजत पाकिस्तान को नहीं देता तो इमरान खान को लंबा रास्ता तय करना पड़ता।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले 2019 में पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका और सऊदी अरब यात्रा को लेकर अपना एयर स्पेस देने की इजाजत नहीं दी थी। पाकिस्तान ने जब कश्मीर में मानवाधिकार के उल्लंघन जैसे आरोप लगाए हुए यह कदम उठाया था। भारत में तब इस मुद्दे को इंटरनेशनल सिविल एवियशन ऑर्गेनाइजेशन
के सामने भी उठाया था। सामान्य परंपरा के तौर पर आमतौर पर VVIP फ्लाइट का इस्तेमाल कोई भी देश करता है।हालांकि पाकिस्तान इसके लिए तब तैयार नहीं हुआ था।
पहले की कार्यक्रम के अनुसार पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को श्रीलंका की संसद को भी संबोधित करना था। हालांकि श्रीलंका ने बाद में क़ोविड 19 संक्रमण बात कहते हुए इमरान की कार्यक्रम को रद्द कर दिया था।
ऐसा माना जा रहा है कि श्रीलंकाई संसद में इमरान कश्मीर का मुद्दा उठा सकते हैं और इस से श्रीलंका की रिश्ते भारत के साथ रिश्तों को भी नुकसान हो सकता था। श्रीलंका ने संभवत इसे ही देखते हुए अपने संसद में इमरान खान के संबोधन के कार्यक्रम को रद्द कर दिया था। यह संबोधन 24 फरवरी को होना था।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2015 को श्रीलंका की संसद को संबोधित किया था इमरान खान कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे के साथ मुलाकात करेंगे। साथ ही वह एक निवेशक सम्मेलन में सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे।

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews