Home Uncategorized सचिन पायलट दिखाएंगे किसान महापंचायत जयपुर के कोटखावदा में अपना शक्ति प्रदर्शन

सचिन पायलट दिखाएंगे किसान महापंचायत जयपुर के कोटखावदा में अपना शक्ति प्रदर्शन

by marmikdhara
0 comment

सचिन पायलट शुक्रवार को जयपुर जिले के कोटखावदा में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। दोपहर में होने वाली महापंचायत में पायलट समर्थक नेता बड़ी भीड़ जुटाने का दावा कर रहे हैं। साथ ही महापंचायत में पायलट समर्थक विधायक भी पहुंच रहे हैं। किसान महापंचायत से पहले राजेश पायलट की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम भी रखा गया। महापंचायत में CM अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित गहलोत खेमे के कई नेताओं को भी न्योता दिया गया है।
राहुल गांधी के दौरे में रूपगढ़ की ट्रैक्टर रैली में पायलट के अपमान का मुद्दा उठने के बाद से पायलट समर्थक लामबंद है। इसका असर इस महापंचायत पर दिखना तय माना जा रहा है। पायलट समर्थक चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी के क्षेत्र कोटखावदा में यह किसान महापंचायत रखी गई है। इस महापंचायत का मकसद केंद्रीय कृषि कानूनों का विरोध है। लेकिन अदृश्य मकसद सचिन पायलट का शक्ति प्रदर्शन बताया जा रहा है। हाल ही में पायलट की यह तीसरी किसान महापंचायत है।
पायलट समर्थकों ने किसान महापंचायत में बड़ी भीड़ जुटाने को अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना रखा है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक जब से कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल के दौरे पर पायलट के अपमान का मुद्दा उठाया है। तब से पायलट समर्थक विधायक फिर से लामबंद हो रहे हैं। राहुल के दौरे के बाद पायलट का यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है। इससे पहले दौसा और बयाना में कृषि कानूनों के खिलाफ सचिन पायलट किसान महापंचायत कर चुके हैं। बयाना कि महापंचायत में बड़ी संख्या में भीड़ जुटी थी।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews