Home Uncategorized तेलगु टीवी सीरियल्स के अभिनेता अमर शशांक को पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेजा

तेलगु टीवी सीरियल्स के अभिनेता अमर शशांक को पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेजा

by marmikdhara
0 comment
  • वायरल हुए वीडियो में महिला के साथ बदसलूकी और गाली गलौज करते दिखे अमर शशांक।
    तेलगू टीवी सीरियल्स के अभिनेता अमर शशांक को एक महिला के साथ बदसलूकी और गाली – गलौज के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया। रिपोर्ट के अनुसार अमर की फ्रेंड स्वाति की दोस्त की शिकायत के बाद 10 फरवरी को रायदुर्गम पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर कुकटपल्ली कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें चारलापल्ली जेल भेज दिया गया।
    रिपोर्ट के मुताबिक अमर शशांक का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें वे एक महिला पर चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमर अपनी दोस्त स्वाति के साथ श्रीविद्या के घर एक मशीन के बारे में पूछने गए थे। क्योंकि उनकी दोस्त रश्मि ने श्रीविद्या के पास वह होने का दावा किया था। इसे लेकर दोनों पार्टी में विवाद हुआ। और फिर मामला पुलिस तक पहुंच गया।
    बताया जा रहा है कि रश्मि, श्रीविद्या और स्वाति माणिकोंडा में एक बूटीक चलाती थी। फिर उनमें मतभेद हुए और उन्होंने पार्टनरशिप तोड़ दी। इसके बाद रश्मि और स्वाति ने श्रीविद्या के कब्जे में एक सिलाई मशीन होने का दावा किया, जिसके चलते बड़ा विवाद हो गया।
    एक न्यूज़ वेबसाइट से बातचीत में अमर शशांक ने कहा “मुझे जानबूझकर इस मामले में घसीटा गया है। स्वाति और मैं मशीन के बारे में पूछने श्रीविद्या के घर गए थे। पहले वह मशीन देने को तैयार हो गई। लेकिन बाद में उसने लक्ष्मीश्री, उमा और एक लोकल ठग को बुला लिया और मशीन देने से इंकार कर दिया। लक्ष्मी ने जानबूझकर बहस को शूट किया और मेरे हिस्से को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।”
    अमर शशांक ने यह भी कहा “वकील मेरी जमानत पर काम कर रहा है। जल्द ही मैं पूरे मामले पर मीडिया से बात करूंगा। मुझे अपनी बात साफ- साफ और लाउडली रखनी होगी।”

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews