139
- अनिता हस्सनंदानी ने दिया बेटे को जन्म, पति रोहित रेड्डी ने पोस्ट शेयर कर दी फैंस को खुशखबरी।
टीवी एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदानी ने मंगलवार को बेटे को जन्म दिया। इस बात की जानकारी “नागिन” सीरियल फेम अनीता के पति रोहित रेड्डी ने खुद देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा “ओह बाॅय।”बता दें कि अनीता और रोहित शादी के 8 साल बाद पहली बार पेरेंट्स बने हैं। यह कपल 2013 मे शादी करने से पहले 3 साल लिवइन रिलेशनशिप में रहा। रोहित के इस पोस्ट के सामने आने के बाद स्लैब्स से लेकर फैंस तक हर कोई इस कपल को बधाई दे रहा है।
बता दें कि अनीता और रोहित ने 14 अक्टूबर 2020 को एक वीडियो शेयर कर पेरेंट्स बनने की अनाउंसमेंट की थी। वीडियो में कपल ने पहली मुलाकात, सगाई, शादी को रीक्रिएट करते हुए बाद में प्रेगनेंसी के बारे में बताया था।
अनिता हस्सनंदानी पिछले 21 सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा रही है। उन्होंने फिल्म “ताल” से एक्टिंग डेब्यू किया था। जिसके बाद वह फिल्म “कृष्णा कॉटेज” और “कुछ तो है” जैसी बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रही। अनीता ने फिल्मों के साथ टेलीविजन इंडस्ट्री में “हरे कांच की चूड़ियां” से डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई हिट शोज में नजर आ चुकी है।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)