Home Uncategorized दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हुई ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार-

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हुई ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार-

by marmikdhara
0 comment

ऑनलाइन फ्रॉड कर ठग ने 34 हजार का लगाया चूना।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी को सोफे की ऑनलाइन बिक्री करना महंगा पड़ गया। एक शातिर अपराधी ने उनके खाते से 34 हजार उड़ा दिए।
दरअसल, केजरीवाल की बेटी ने पुराने सोफे को बेचने के लिए वेबसाइट पर जानकारी डाली थी। सोफे की जानकारी सामने आने पर एक शख्स ने केजरीवाल की बेटी से संपर्क किया। और उसने उस सोफे को खरीदने की इच्छा जताई। इस दौरान मुख्यमंत्री की बेटी को भनक तक नहीं लगी कि खरीदार की शक्ल में बात करने वाला साइबर ठग है। ठग ने केजरीवाल की बेटी के अकाउंट में कुछ पैसे ट्रांसफर करने की बात कही। मुख्यमंत्री की बेटी के अकाउंट में बेहद कम रकम डाली गई। रकम केजरीवाल की बेटी के अकाउंट में आ गई। इससे उनका विश्वास पक्का हो गया, की रकम ट्रांसफर करने वाला शख्स असली खरीदार है, फर्जी नहीं है।
उस शक्स ने केजरीवाल की बेटी को एक क्यूआर कोड स्कैन करने के लिए कहा। उन्होंने जैसे ही उस बार कोड को स्कैन किया, उनके अकाउंट से 20 हजार रुपए गायब हो गए। केजरीवाल की बेटी ने पलटकर फोन किया और घटना के बारे में बताया, उसके जवाब में शातिर ठग बोला कि गलती से हो गया होगा, इस बार नहीं होगा। लेकिन एक बार फिर साइबर अपराध की घटना का बेटी को सामना करना पड़ा। उनके अकाउंट से 14 हजार रुपए गायब हो गए। अंत में केजरीवाल की बेटी को ठगी का शिकार बना लिया गया है। उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा साइबर्ट्रक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews