Home Uncategorized यस बैंक घोटाला -महाराष्ट्र विधायक हितेंद्र ठाकुर की कंपनी की 34 करोड़ की संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय ने अटैच कर ली।

यस बैंक घोटाला -महाराष्ट्र विधायक हितेंद्र ठाकुर की कंपनी की 34 करोड़ की संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय ने अटैच कर ली।

by marmikdhara
0 comment

मुंबई, प्रवर्तन निदेशालय ने यस बैंक ऋण घोटाले से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में महाराष्ट्र के विधायक हितेंद्र ठाकुर की कंपनी 34.36 करोड़ की संपत्ति को अटैच कर लिया है। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि अटैच 15000 वर्ग मीटर की संपत्ति दो व्यवसायिक संपत्ति के रूप में है।
इस मामले में महाराष्ट्र के बहुजन विकास आघाडी पार्टी के प्रमुख हितेंद्र ठाकुर की कंपनी वीवा ग्रुप , एच डी आई एल और उसके प्रवर्तक राकेश कुमार वधावन और उनके बेटे सारंग वधावन के खिलाफ जांच के लिए मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया था।
केंद्रीय जांच एजेंसी ने पिछले महीने इस समूह और उसके सहयोगियो के 5 ठिकानों पर छापा मारकर 2 लोगों को गिरफ्तार किया था। ईडी ने इस मामले में सीबीआई की एफ आई आर के अध्ययन के बाद आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए थे। उल्लेखनीय है पीएमसी बैंक के 4300 करोड़ के ऋण घोटाला मामले में भी वधावन की जांच चल रही है।

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews