Home Uncategorized जयपुर के महावीर नगर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में हुई चोरी की वारदात-

जयपुर के महावीर नगर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में हुई चोरी की वारदात-

by marmikdhara
0 comment
  • नकाबपोश बदमाशों द्वारा पिस्तौल दिखाकर चौकीदार व सेवादार को बंधक बनाया और चार अष्टधातु की मूर्तियां लूट कर ले गए।
    राजधानी में जैन मंदिर चोरी का यह 1 सप्ताह में दूसरा मामला है। जयपुर शहर में टोंक रोड पर महावीर नगर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने गुरुवार रात तो लूट की वारदात की। करीब सुबह 3:15 बजे मंदिर में घुसे बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर मंदिर परिसर में सो रहे सुरक्षा गार्ड और अन्य सेवादार को बंधक बनाया। उनसे चाबी छीनकर भगवान पार्श्वनाथ सहित अष्टधातु की 4 प्राचीन मूर्तियां और चांदी का सिंहासन लूट कर भाग ले गए। यह पूरी घटना मात्र 10 मिनट में हुई।
    वारदात में बंधक बने कर्मचारियों ने किसी तरह मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद शुक्रवार सुबह बजाज नगर थाना पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना की सूचना पाकर नगर निगम ग्रेटर के उपमहापौर पुनीत कर्नावट भी मौके पर पहुंचे। और कमेटी के पदाधिकारियों से जानकारी ली।बता दें कि 5 दिन पहले ही बदमाशों ने ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में घाट की गुनी स्थित दिगंबर जैन मंदिर को निशाना बनाया था। और वहां के ताले तोड़कर करीब 500 वर्ष पुरानी अष्टधातु की 30 मूर्तियां लूटकर भाग निकले थे। जिनका अभी तक पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है।
    जैन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष हरीश धानुका व मंत्री सुनील बज ने बताया कि लूट की वारदात सुबह 3:15 बजे हुई। चार से पांच नकाबपोश जैन मंदिर के पड़ोस के मकान में घुसे। वहां से एक दीवार पर लगा जाल हटाकर जैन मंदिर के अंदर आ गए। तब आहट होने पर चौकीदार आशीष यादव व नवरत्न जाग गए। इस पर हथियारबंद बदमाशों ने कमरे में मौजूद दोनों कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर डराया धमकाया। उनसे मारपीट कर उनके पैर बांध दिए। इसके बाद मंदिर की चाबियां छीनकर पार्श्वनाथ भगवान सहित अष्टधातु की चार मूर्तियां और एक चांदी का सिंहासन लूट कर भाग निकले। करीब 3:30 बजे तक कर्मचारियों ने मंदिर कमेटी के अधिकारियों को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद मुक्तानंद नगर स्थित पुलिस चौकी पर सूचना दी गई। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है। लेकिन अभी तक बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews