Home Uncategorized किसान संगठनों का बड़ा ऐलान, कहा 6 फरवरी को नेशनल और स्टेट हाईवे को कर दिया जाएगा जाम-

किसान संगठनों का बड़ा ऐलान, कहा 6 फरवरी को नेशनल और स्टेट हाईवे को कर दिया जाएगा जाम-

by marmikdhara
0 comment

सरकार और किसानों की 13वें दौर की वार्ता आज, पिछली 12 वार्ता रही बेनतीजा।
कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों की नाराजगी कम होने का नाम नहीं ले रही है।आज मंगलवार को किसान और सरकार के बीच 13वीं दौर की बातचीत होनी है। 12वीं दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही थी।किसान कानूनों की वापस लेने की मांग पर अड़े हैं। वही किसान संगठनों ने बड़ा ऐलान किया कि 6 फरवरी को नेशनल और स्टेट हाईवे को जाम किया जाएगा।भारतीय किसान मोर्चा के नेता बलवीर सिंह राजेवाल ने कहा कि शनिवार को दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक नेशनल और स्टेट हाईवे को ब्लॉक किया जाएगा। इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि जिन 128 लोगों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी कानूनी मदद के लिए कमेटी बनाई गई है। कृषि कानूनों के विरोध में अलग-अलग राज्यों से किसान रोज दिल्ली की सीमा पर पहुंच रहे हैं। प्रदर्शनकारी दिल्ली में ना घुस पाए इसके लिए पुलिस ने कई जतन किए हैं। सिंधु, टिकरी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की जा रही है।दिल्ली – हरियाणा को जोड़ने वाले सिंधु बॉर्डर में 4 लेयर बैरिकेडिंग के साथ सड़क खोदकर उसमें सरीये लगा दिए गए हैं। मार्ग पर रोड रोलर भी खड़े किए गए हैं।ट्रैक्टर पर सवार किसान अगर नुकीले सरियों को पार कर दिल्ली में घुसने की कोशिश करते है, तो कीलो की वजह से गाड़ियां पंचर हो जाएगी।
हरियाणा की खट्टर सरकार ने 2 फरवरी को गड़बड़ी की आशंका के चलते 7 जिलों में शाम 5 बजे तक इंटरनेट और SMS सेवा के साथ डोंगल सर्विस को भी बंद रखने का फैसला किया है। जिन जिलों में इंटरनेट बंद रहेगा, उनमें कैथल, पानीपत, जींद, रोहतक, चरखी, दादरी, सोनीपत और झझर है। साथ ही केंद्र सरकार ने 250 ट्विटर अकाउंट सस्पेंडेड किया है। इनसे फर्जी और भड़काने वाले ट्वीट व हेस्टैक चल रहे थे। यूपी के बलिया में 220 ट्रैक्टर मालिकों को नोटिस मिला है। सपा ने इसे प्रदर्शन में जाने से रोकने वाला कदम बताया था। प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो द्वारा ग्रीन लाइन के चार मेट्रो स्टेशनों की एंट्री और एग्जिट गेट को बंद कर दिया गया है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews