Home Uncategorized मौसम विभाग की चेतावनी-4 फरवरी को बरसात के साथ होगी ओलावृष्टि।

मौसम विभाग की चेतावनी-4 फरवरी को बरसात के साथ होगी ओलावृष्टि।

by marmikdhara
0 comment

जयपुर, मौसम विभाग ने बुधवार से फिर से मौसम बदलने की संभावना बताई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 3 व 4 फरवरी को बीकानेर संभाग में मौसम बदलेगा तथा बादलों की आवाजाही के साथ 4 फरवरी को बरसात के साथ ओलावृष्टि होने की आशंका जताई है।
सोमवार को दिन भर धूप खिली रही है। अधिकतम तापमान भी 25 डिग्री के आसपास रहा। राजधानी जयपुर की मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 3 व 4 फरवरी को बीकानेर व जयपुर संभाग में आसपास बादल छाए रहने तथा 4 फरवरी को बरसात के साथ ओलावृष्टि होने की आशंका जताई है। इससे अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 25.1 व न्यूनतम तापमान7.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय हवा में नमी 86व शाम को 51% दर्ज की गई।

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews