Home Uncategorized किसान आंदोलन में आज हुई एक और घटना-

किसान आंदोलन में आज हुई एक और घटना-

by marmikdhara
0 comment
  • बॉर्डर खाली करवाने आए लोगों और किसानों के बीच हुआ पथराव।
  • बॉर्डर खाली कराने आए लोगों और किसानों के बीच हुए पथराव में अलीपुर थाने के SHO हुए तलवार से घायल, अस्पताल में भर्ती।
    किसान आंदोलन के बीच सिंधु बॉर्डर पर आज दोपहर एक और बवाल हुआ। दोपहर करीब 1:00 बजे नरेला की तरफ से आए लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए किसानों से बॉर्डर खाली करने की मांग करने लगे। उनका कहना था कि किसान आंदोलन के चलते लोगों के कारोबार ठप हो रहे हैं। और करीब दोपहर 1:45 बजे यह लोग किसानों के टैंट तक पहुंच गए। और उनकी जरूरत के सामान तोड़ मचा दी। इस बीच किसान और लोगों के बीच झड़प शुरू हो गई और दोनों तरफ से पथराव हुआ।
    दोनों तरफ से हुए पथराव को रोकने के लिए पुलिस ने बीच-बचाव की कोशिश की। लेकिन स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को घटनास्थल पर लाठीचार्ज करना पड़ा। और आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। इस झड़प में कई लोगों को चोटें आई‌ जिनमें कुछ पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें लगी है। अलीपुर थाने के SHO पर तलवार से भी हमला हुआ।
    इससे पहले किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेता सतनाम सिंह पन्नू ने कहा कि “केंद्र सरकार RSS के लोगों को भेजकर किसानों के धरनास्थल पर माहौल बिगाड़ रही है। गुरुवार को उन्होंने दो बार ऐसा किया। लेकिन कृषि कानूनों की वापसी होने तक हम वापस नहीं जाएंगे।”
    सिंधु बॉर्डर पर सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। धरनास्थल को चारों तरफ से ब्लॉक करके पक्के बैरिकेट्स लगाए गए हैं। उधर, टिकरी बॉर्डर पर भी भारी संख्या में फोर्स को तैनात किया गया है। क्योंकि यह दोनों बॉर्डर ही किसानों के लिए अहम पॉइंट है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews