Home Uncategorized मशहूर फिल्म अभिनेता शरमन जोशी के पिता एक्टर अरविंद जोशी का हुआ निधन

मशहूर फिल्म अभिनेता शरमन जोशी के पिता एक्टर अरविंद जोशी का हुआ निधन

by marmikdhara
0 comment
  • मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस।
    फिल्म अभिनेता शरमन जोशी के पिता और दिग्गज थिएटर एक्टर अरविंद जोशी का आज निधन हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में उन्होंने सुबह अंतिम सांस ली। जोशी को गुजराती थिएटर एक्टर और डायरेक्टर के तौर जाना जाता है। अरविंद जोशी के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे (शरमन जोशी और मानसी जोशी रॉय) हैं।
    मशहूर विलेन प्रेम चोपड़ा के समधी थे अरविंद जोशी-
    अरविंद जोशी के बेटे शरमन जोशी ने प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा से शादी की थी। जबकि बेटी मानसी की शादी टीवी और बॉलीवुड अभिनेता रोहित रॉय से हुई है‌ जो रॉनित रॉय के भाई हैं। अरविंद मशहूर टीवी और फिल्म एक्ट्रेस सरिता जोशी के देवर और एक्ट्रेस केतकी दवे, पूरबी जोशी के चाचा थे।
    अरविंद जोशी का करियर-
    अरविंद जोशी गुजराती थिएटर के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं‌ इनमें 1975 की धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन स्टारर सुपरहिट फिल्म “शोले” शामिल है। रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अरविंद ने इस फिल्म में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया था। 1969 अरविंद ने राजेश खन्ना और नंदा स्टार “इत्तेफाक” में यश चोपड़ा को असिस्ट किया था। इसके अलावा 1990 में आई “अपमान की आग” में उन्होंने इंस्पेक्टर प्रभाकर की भूमिका अदा की थी। जिसका निर्देशन सरदार तालुकर ने किया था।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews