Home News मंदिर निर्माण के लिए हुई धनवर्षा–2 दिन में देश भर में 100 करोड़ का दान मिला ।

मंदिर निर्माण के लिए हुई धनवर्षा–2 दिन में देश भर में 100 करोड़ का दान मिला ।

by marmikdhara
0 comment

भिवाड़ी, अयोध्या में हो रहे मंदिर निर्माण के दान के लिए शुरू किया गया निधि समर्पण अभियान में भिवाड़ी के उद्यमियों ने बढ़-चढ़कर दिया योगदान। साथ ही आम लोगों में भी जबरदस्त उत्साह रहा।
प्रभु श्री राम के मंदिर को लेकर देशभर में अत्यधिक उत्साह है। इसका अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि केवल 2 दिन में देश भर में 100 करोड़ का दान एकत्रित हो गया है।
सोमवार को पहले ही दिन भिवाड़ी से उद्यमियों ने 1.25करोड रुपए का दान दे दिया है। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए निधि समर्पण राशि अभियान का प्रदेश में काम देख रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम ने कहा कि भिवाड़ी इस कार्य में बढ़-चढ़कर योगदान दे रहा है।
अयोध्या में श्री राम मंदिर के लिए देशभर में जनसंपर्क और योगदान अभियान चलाया जा रहा है। यह 27 फरवरी तक चलेगा। राम मंदिर के निर्माण के लिए दान राशि एकत्रित की जा रही है। भिवाड़ी में रीको चौक पर शनिवार को जिला संरक्षक हरिराम शर्मा ने कार्यालय का शुभारंभ किया था।
सोमवार से निधि समर्पण अभियान की शुरुआत की गई थी जिसमें सबसे पहले आशियाना उत्सव में रहने वाली मंजू कपूर ने 1.1 लाख रुपए का चेक दिया। अभियान के तहत बनी कमेटी के नगर अध्यक्ष डॉक्टर नीरज अग्रवाल और जिला अध्यक्ष हरीश गौड़ ने बताया कि भिवाड़ी से एक ही दिन में करीब सवा करोड़ रुपए का दान आ चुका है।
पहले दिन सर्वाधिक योगदान 21 लाख रुपए नगर कार्यवाहक रंजन अग्रवाल ने दिया। इसके अतिरिक्त 5 लाख रूपए उद्यमी तरसेम चौधरी एवं नगर परिषद के पूर्व सभापति संदीप दायमा, साडे 3लाख रुपए उद्यमी हरिराम शर्मा तथा रोटरी क्लब के प्रांत पाल हरीश गॉड, बीएमए के अध्यक्ष बृज मोहन मित्तल, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष प्रवीण लांबा, बिल्डर मोहन गुप्ता व अमित यादव ने 2.50लाख रुपए का दान दिया।
अभियान से जुड़े उद्यमी बृज मोहन मित्तल और प्रवीण लांबा ने बताया कि राम मंदिर के लिए अभी शुरुआत में निधि एकत्रित की जा रही है। अगला चरण सामान भिजवाने का रहेगा। भिवाड़ी में बड़ी संख्या में मैन्युफैक्चरिंग इकाइयां हैं जिनमें अलग अलग तरह का उत्पाद बनता है।बड़ी संख्या में सीमेंट और सरिया कंपनियां भी है। इन कंपनियों को इस अभियान में शामिल किया जाएगा। इस काम में करीब 50 लोगों की टीम जुटी हुई है।
श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण धन संग्रह अभियान के पहले चरण में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए दानदाताओं ने दान दिया जिसमें तिजारा विधानसभा से 8.50लाख रुपए के चेक निंबाराम क्षेत्रीय प्रचारक राजस्थान प्रदेश को भेंट किए जिसमें तिजारा के चंद्रशेखर यादव पुत्र जगमाल सिंह यादव ने 5लाख रुपए व राकेश यादव, संजय सैनी, रमेश खिदरपुरिया ने एक एक लाख तथा पुरुषोत्तम सैनी ने 51हजार का चेक भेंट किया।
प्रदेश के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम ने बताया कि अभियान 15 जनवरी से 15 फरवरी तक चलाया जाएगा। दूसरे चरण के अभियान में कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर घर घर जाकर मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह किया जाएगा। इस दौरान कैलाश कल्ला, बृजमोहन शर्मा, अनिल गुप्ता, सतपाल, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews