Home News टीम इंडिया ने रचा इतिहास-

टीम इंडिया ने रचा इतिहास-

by marmikdhara
0 comment
  • भारत ने सीरीज 2-1 से जीती
  • ऑस्ट्रेलिया में 328 रन का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया
  • शुभमन गिल, ऋषभ पंत और सिराज रहे जीत के हीरो
    टीम इंडिया ने ब्रिस्बेन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में अपना सबसे बड़ा 328 रन का टारगेट चेज किया‌ और चौथा टेस्ट जीतकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। इससे पहले भारत ने 2003 के एडिलेड टेस्ट में 233 रन का सबसे बड़ा टारगेट चेंज किया था।
    ऋषभ पंत रहे मैन ऑफ द मैच- ऋषभ पंत ने 89 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को मैच जिताया‌ पहली पारी में उन्होंने 23 रन की पारी खेली थी। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वही ब्रिस्बेन टेस्ट में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज दोनों पारी में 6 विकेट लिए। दूसरी पारी में उन्होंने 5 विकेट लिए थे। जो उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी टीम को जीत की बधाई-
    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के लिए 5 करोड के बोनस की घोषणा की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया के जरिए भारतीय टीम को बधाई दी‌। उन्होंने कहा “भारतीय क्रिकेट टीम की ऑस्ट्रेलिया में जीत से हम सभी बेहद खुश हैं। खिलाड़ियों की विशेष ऊर्जा और जुनून पूरे समय नजर आया। उन्होंने कड़ी मेहनत की, साहस और संकल्प दिखाया। टीम को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”
    ब्रिस्बेन मे तीन दशक बाद हारी ऑस्ट्रेलिया- मेजबान ऑस्ट्रेलिया 32 साल बाद ब्रिस्बेन में पहली बार टेस्ट हारी है। पिछली बार नवंबर 1988 में वेस्टइंडीज ने उसे 9 विकेट से हराया था। 1988 के बाद ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन में 31 टेस्ट खेले थे जिसमें से 24 जीते और 7 ड्रॉ रहे।
    गाबा में पहली बार किसी टीम ने 300 से ज्यादा का टारगेट चेज किया है। इससे पहले यहां ऑस्ट्रेलिया ने नवंबर 1951 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे बड़ा 236 रन का टारगेट चेज किया था। बता दे कि भारत की दवा में यह पहली जीत है और साथ ही ऑस्ट्रेलिया को लगातार तीसरी टेस्ट सीरीज में शिकस्त दी है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews