अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने लिखा था – “मैंने जिंदगी के 30 साल खर्च कर दिए, फिर एहसास हुआ कि पूरा खेल ही गलत था।”
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर अपने भाई का हाथ से लिखा हुआ लेटर साझा किया है। इसमें अभिनेता ने 30 साल के अपने अनुभव और जिंदगी के असली खेल के बारे में बात की है। श्वेता ने कैप्शन में लिखा “भाई द्वारा लिखा गया। यह सोच बहुत ही गहरी है।”
सुशांत सिंह राजपूत के द्वारा लिखा गया लेटर- सुशांत सिंह राजपूत ने लेटर में लिखा कि”मुझे लगता है कि मैंने जिंदगी के 30 साल खर्च कर दिए। पहले 30 साल कुछ बनने की कोशिश में। मैं हर चीज में अच्छा बनना चाहता था। मैं टेनिस, स्कूल और ग्रेड्स में अच्छा बनना चाहता था। और मैंने हर चीज को उसी नजरिए से देखा। जैसा मैं हूं, वैसा ठीक नहीं हूं। लेकिन अगर मुझे चीजें अच्छी मिली तो एहसास हुआ कि खेल ही गलत था। क्योंकि पूरा खेल तो उसी को तलाशने का था, जो मैं पहले से ही था।”
सुशांत सिंह राजपूत की मौत 7 महीने पहले 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में फंदे से लटककर हुई थी। उनकी मौत के बाद सीबीआई, ईडी, एनसीबी, मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस ने इस मामले की जांच की। लेकिन कोई भी अंतिम निर्णय तक नहीं पहुंच सका की मौत की वजह क्या थी। इस मामले में ड्रग एगंल सामने आने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को 1 महीने तक जेल में रहना पड़ा। उनका भाई भी 3 महीने तक सलाखों के पीछे रहा।
सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त ने कि अन्ना हजारे से मुलाकात-
इस बीच सुशांत के लिए इंसाफ की मांग रहे उनके दोस्त गणेश हिवरकर ने अन्ना हजारे से मुलाकात की। मुलाकात की फोटो साझा करते हुए गणेश ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि वह पिछले 3 महीने से आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से भी मिलने की कोशिश कर रहे हैं, अगर कोई उनकी मदद कर सकता है तो बताएं।
इस बीच सोशल मीडिया पर ही रिपब्लिक टीवी से जुड़े प्रदीप भंडारी ने पोस्ट किया है जिसमें लिखा है “कि सुशांत की डेथ केस की जांच के लिए नई सीबीआई टीम बनाई जा रही है। जो आगे की जांच पड़ताल करेगी। नई टीम अगले कुछ दिनों में सबूतों के आधार पर जांच करेगी। अभी कुछ भी खत्म नहीं हुआ है उम्मीद मत छोड़िए।”
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)