Home News उद्धव ठाकरे के मंत्री धनंजय मुंडे पर सिंगर रेणु शर्मा ने रेप व ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया।

उद्धव ठाकरे के मंत्री धनंजय मुंडे पर सिंगर रेणु शर्मा ने रेप व ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया।

by marmikdhara
0 comment

मुंबई, उद्धव सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। लगातार आरोपों को झेल रही हो तब सरकार पर उसके कैबिनेट मंत्री धनंजय पंडितराव मुंडे पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। यह आरोप प्लेबैक सिंगर रेणु शर्मा ने रेप व ब्लैक मेलिंग का लगाया है। रेणु शर्मा ने उद्धव ठाकरे सरकार के कैबिनेट मंत्री धनंजय पंडितराव मुंडे के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया। वही रेणु ने आरोप लगाया है कि पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
महाराज से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है कि प्लेबैक सिंगर रेणु शर्मा ने एनसीपी नेता और महाराष्ट्र कैबिनेट मंत्री धनंजय पंडितराव मुंडे पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। रेणु ने बताया कि मुंडे के खिलाफ रेप और ब्लैकमेलिंग का मामला पुलिस में दर्ज कराया गया लेकिन पुलिस की तरफ से कोई भी कार्यवाही नहीं की गई।
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर गायिका ने मंत्री के खिलाफ शिकायत की कॉपी भी शेयर की है।जिसमें उन्होंने मंत्री पर बलात्कार और ब्लैकमेल का आरोप लगाया है। ट्विटर पर बताया है उन्होंने महाराष्ट्र पुलिस पर भी मामले में उदासीन होने का आरोप भी लगाया है। वहीं एक ट्वीट में रेणु ने आरोप लगाया कि पुलिस एनसीपी नेता के खिलाफ उनकी शिकायत ही स्वीकार नहीं कर रही है।
मुंबई पुलिस, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पीएम नरेंद्र मोदी को अपने ट्वीट में टैग करते हुए रेणु शर्मा ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों पर मुंडे के खिलाफ उनकी शिकायत स्वीकार नहीं करने का आरोप लगाया है। रेणु ने अपनी जान को खतरा बताते हुए मदद की गुहार भी लगाई है।
रेणु शर्मा की शिकायत के अनुसार धनंजय मुंडे उनके जीजा हैं और उन्होंने शादी करने के बहाने उसका यौन शोषण किया और रेप किया। रेनू शर्मा ने लिखा है कि वह पहली बार 1997 में मध्य प्रदेश के इंदौर में अपने घर पर धनंजय मुंडे से मिली थी। उस वक्त वह सिर्फ 16-17 साल की थी। 1998 में धनंजय मुंडे ने उनकी बहन करुणा से शादी की थी। लेकिन 2003 में जब करुणा मां बनने वाली थी तो वह इंदौर चली गई थी। उस समय धनंजय मुंडे ने रेणु के घर आना शुरू कर दिया। रेणु ने आरोप लगाया कि मुंडे यह जानता था कि वह घर में अकेली रहती है। इसलिए उसने उसके साथ रेप किया और उसका कई दिनों तक यौन शोषण भी किया।
रेणु के अनुसार एनसीपी नेता इसके बाद उसे रोज फोन करते और उन्होंने उसे भरोसा दिया कि वह उसे प्यार करते हैं। मुंडे ने उसे बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगर बनाने का लालच भी दिया था। बता दें कि रेणु ने कई गंभीर धाराओं के तहत सीएम उद्धव ठाकरे के मंत्री के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews