Home News राजस्थान गहलोत सरकार ने रिटायर कर्मचारियों को दी बड़ी राहत।

राजस्थान गहलोत सरकार ने रिटायर कर्मचारियों को दी बड़ी राहत।

by marmikdhara
0 comment

जयपुर, सरकार ने रिटायर कर्मचारियों को को कोरोनावायरस में स्थगित (डेफर्ड) किया गया वेतन देने के आदेश जारी कर बड़ी राहत प्रदान की है। राज्य सरकार के वित्त विभाग ने सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों की मांग पर उनका कोरोनावायरस समय का डेफर्ड किया गया वेतन देने का आदेश जारी कर दिए हैं।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए पूर्व में पेंशन जारी होने के आदेश में यह एक और बड़ी राहत है।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों का डेसपरेट वेतन को लेकर असंतोष था। ऐसे में वित्त विभाग ने आदेश जारी कर उनकी मांग को पूरा करते हुए राहत प्रदान की है।
वित्त विभाग के आदेश से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अब डेफरर्ड वेतन मिल सकेगा। दूसरी ओर सचिवालय अधिकारी संघ और राज्य कर्मचारी संघ समेत अन्य कुछ सरकारी संगठनों ने भी राज्य सरकार के समक्ष डेफर्ड वेतन का भुगतान जारी करने की मांग रखी है।
सचिवालय अधिकारी संघ के अध्यक्ष मेघराज पवार ने मुख्य सचिव को इस संबंध में ज्ञापन भी दिया है।
राज सरकार ने कोरोनावायरस से निपटने के लिए मार्च और अप्रैल के महीने में सरकारी और रिटायर कर्मचारियों के वेतन लिपट कर दिया था। राज्य के वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी किए थे। सरकार का कहना था कि संकट के समय कर्मचारियों को भी आगे आना चाहिए। अब सरकारी कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न संगठन राज्य सरकार से इस वेतन के भुगतान की मांग कर रहे हैं।
कोरोनावायरस शुरुआत में गहलोत सरकार ने मंत्री से लेकर संतरी तक के कर्मचारियों की वेतन में कटौती की थी। वही कोरोनावायरस से निपटने के लिए राहत कोष का भी गठन किया गया था। उसके बाद जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों के वेतन से की गई कटौती को इस कोष में जमा किया गया था। कोविड-19 आपदा राहत कोष में बड़ी संख्या में है आमजन ने भी आर्थिक सहयोग किया था।

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews