Home News नमक के गहरे गड्ढे में गिरा किशोर

नमक के गहरे गड्ढे में गिरा किशोर

by marmikdhara
0 comment

जयपुर – जयपुर के सांभर में नमक के गहरे गड्ढे में किशोर के गिरने की खबर आई है | बताया जा रहा है कि जयपुर के सांभर क्षेत्र में एक किशोर नमक के गहरे गड्ढे में गिर गया| जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम पहुंच गई | आसपास के लोगों की भीड़ भी वहां जमा होने की सूचना है | किशोर को निकालने के लिए काफी मशक्कत की गई | बताया जा रहा है कि रेस्क्यू टीम द्वारा सकुशल किशोर को गड्ढे से निकाला जा चुका है | अभी इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि लापरवाही के चलते या अन्य किस कारण की वजह से किशोर इस गड्ढे में गिरा है | यह भी बताया जा रहा है कि समय पर ही किशोर के गिरने की सूचना लग गई थी | इस कारण इस कार्यवाही को समय पर अंजाम दे दिया गया अन्यथा गंभीर नुकसान होने की संभावना थी | फिलहाल किशोर को सकुशल बताया जा रहा है |

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews