131
- सिंधु बॉर्डर पर किसानों और पुलिस की बैठक जारी, 26 जनवरी के ट्रैक्टर मार्च को लेकर हो रही चर्चा।
कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का आज 55 वाॅ दिन है। 26 जनवरी को किसान ट्रैक्टर मार्च को लेकर कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। लेकिन इससे पहले आज किसानों और दिल्ली पुलिस की मीटिंग चल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा था कि – दिल्ली में किसानों को एंट्री दी जाएगी या नहीं, यह पुलिस तय करेगी। यह कानून व्यवस्था से जुड़ा मुद्दा है।
दोपहर 1:30 बजे हो जी राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस-
कृषि कानूनों के मुद्दों को लेकर सरकार पर हमलावर कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज दोपहर 1:30 बजे दिल्ली में कांग्रेस हेडक्वार्टर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वे कृषि कानूनों पर बुकलेट भी रिलीज करेंगे।
सरकार और किसानों की होगी कल बातचीत-
सरकार और किसानों के बीच आज 11 वें दौर की बातचीत होनी थी। लेकिन सरकार ने सोमवार रात बताया कि मीटिंग मंगलवार की बजाय बुधवार को की जाएगी। इससे पहले 10 वे दौर की बैठकों में से नौ बेनतीजा रही थी।
सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से मिलने के लिए किसान नेताओं ने किया इंकार-
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मंगलवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो कमेटी बनाई है। उसकी मीटिंग में हम नहीं जाएंगे। कोई भी आंदोलनकारी कोर्ट नहीं गया था। सरकार ने अध्यादेश के जरिए संसद में बिल पेश किया था। यह उसी रास्ते वापस होगा।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)