सेंटर ऑफ डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग(C-DAC) ने प्रोजेक्ट मैनेजर और प्रोजेक्ट इंजीनियर के 112 पदों की भर्ती के लिए आवेदन का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक कैंडीडेट्स इन पदों के लिए C-DAC की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू होगी जो कि 27 अप्रैल तक जारी रहेगी।
क्वालिफिकेशन-
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास बीई, बीटेक, एमसीए, एमटेक या संबंधित विषय में पीएचडी होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन देखें।
एज लिमिट-
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 30 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। पद अनुसार आयु सीमा की जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन प्रक्रिया-
इच्छुक और योग्य कैंडिडेट प्रारूप में एप्लीकेशन फॉर्म भरकर registrarpr@wii.gov.in पर मेल कर सकते हैं।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)