मुंबई, बॉलीवुड के एक फ्लॉप सिंगर लकी अली ने अपने आप को फेमस करने के लिए ब्राह्मणों पर एक विवादित टिप्पणी की थी। आजकल कुछ मूर्ख नेता एवं फ्लॉप बॉलीवुड कलाकारों की एक आदत बन गई है कि वह ब्राह्मणों को गाली देकर या हिंदू ग्रंथों पर विवादित टिप्पणी कर कर अपने आप को प्रसिद्ध करना चाहते हैं। सस्ती लोकप्रियता प्राप्त करने के लिए तथा अपने आप को लोकप्रिय करने के लिए ऐसे घृणित कार्य करते हैं।
लोगों के द्वारा विरोध करने पर मांगी माफी।
लकी अली जिन्हें हमेशा अपने गानों के कारण बेशुमार प्यार मिला है। अब लकी भले ही गाना नहीं गाते हैं । रविवार 9 अप्रैल को उन्होंने ब्राह्मण शब्द को लेकर एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें काफी विवाद हुआ। चारों ओर से विरोध होने पर उन्होंने आज माफी मांगी है।
हाल ही में उन्होंने ब्राह्मण शब्द को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि ब्राह्मण नाम इब्राहिम से लिया गया है।
इस पोस्ट को लेकर जब चारों तरफ विरोध होने लगा तो उन्होंने आज मंगलवार को माफी मांग ली।