Home News सदन में दस्तावेज फाड़ने पर सांसद शांतनु सेन पूरे सेशन के लिए हुए सस्पेंड-

सदन में दस्तावेज फाड़ने पर सांसद शांतनु सेन पूरे सेशन के लिए हुए सस्पेंड-

by marmikdhara
0 comment

संसद के मानसून सत्र में कामकाज के चौथे दिन तृणमूल सांसद सांतनु सेन को पूरे दिन के लिए सत्र से निलंबित कर दिया गया है। सरकार ने उनकी निलंबन का प्रस्ताव राज्यसभा में रखा है। उन्होंने कल सदन के दौरान आईटी मिनिस्टर अश्वनी वैष्णव के हाथ से दस्तावेज लेकर फाड़ दिए थे। आज वैष्णव ने इस घटना पर कहा कि तृणमूल का बंगाल में हिंसा का कल्चर है, और यही कल्चर वह सदन में लाने की कोशिश कर रही है।

आईटी मिनिस्टर वैष्णव गुरुवार को सदन में पेगासस सॉफ्टवेयर के जरिए भारतीयों की जासूसी करने संबंधी खबरों और इस मामले में विपक्ष के आरोपों पर बयान दे रहे थे। इसी दौरान शांतनु ने उनके हाथों से कागज छीन लिया और उसके टुकड़े कर हवा में फेंक दिए।

हरदीप पुरी ने राज्यसभा में कहे अपशब्द-

राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी विपक्षी सदस्यों के पास पहुंचे और उन्हें आश्वासन दिया कि मंत्री अपना बयान देने के बाद उनके सवालों का जवाब देंगे। लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। वैष्णव पूरा बयान नहीं पढ़ पाए, तो इसे पटल पर रख दिया गया। वहीं शांतनु सेन ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने राज्यसभा में उन्हें अपशब्द कहे और वह मारपीट करने वाले थे, लेकिन सहयोगी ने उनका बचाव किया।

लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस-

कांग्रेस सांसद मनीकम टैगोर ने पेगासस जासूसी के मामले में लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया। वहीं राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने किसान आंदोलन के मामले पर चर्चा के लिए राज्यसभा में नोटिस भेजा है।

कांग्रेस ने सदन में बुलाई सभी सांसदों की बैठक-

कांग्रेस ने सभी सांसदों को सदन में सुबह 9:45 बजे बैठक के लिए बुलाया गया। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बैठक में मानसून सत्र को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)  www.Marmikdhara.in.(Hindi)
www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews