Home Bollywood वेब सीरीज “फैमिली मैन-2” का साउथ में हुआ विरोध, तमिलनाडु सरकार ने केंद्र को खत लिखकर बैन लगाने की मांग की-

वेब सीरीज “फैमिली मैन-2” का साउथ में हुआ विरोध, तमिलनाडु सरकार ने केंद्र को खत लिखकर बैन लगाने की मांग की-

by marmikdhara
0 comment

वेब सीरीज “फैमिली मैन 2” पर बैन की मांग तेज होती जा रही है। राज्यसभा सांसद वाइको ने 1 दिन पहले सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेडकर को खत लिखकर अमेजन प्राइम की इस वेब सीरीज पर बैन लगाने की मांग की थी। सोमवार को इसी तरह की मांग वाली एक और चिट्ठी तमिलनाडु से राज्य सरकार की ओर से भी भेजी गई है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने यह खत अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है।
गौरतलब है कि राज और डीजे की यह वेब सीरीज फैमिली मैन 2 अमेजॉन प्राइम पर 4 जून को रिलीज होने वाली है। लेकिन राज्य सरकार और सांसद की चिट्टी के बाद इसके रिलीज मुश्किल में पड़ सकती है।
बता दें कि इस चिट्ठी में तमिलनाडु के आईटी मिनिस्टर ने लिखा है कि “मैं आपका ध्यान “फैमिली मैन 2″ की निंदनीय, अनुपयुक्त और दुर्भाग्यपूर्ण सामग्री पर लाना चाहूंगा। जिसमें तमिल ईलम को अत्यधिक आपत्तिजनक तरीके से दर्शाया गया है। सीरिज का ट्रेलर जो सोशल मीडिया पर लीज हुआ है। उसका लक्ष्य श्रीलंका में तमिल ईलम के ऐतिहासिक संघर्ष को बदनाम और विकृत करना है।
लोकतंत्र के लिए लंबे समय से चल रही उनकी लड़ाई और उनके त्याग को जानबूझकर कमजोर किया गया है। इसके अलावा एक सीरियल जो महान तमिल संस्कृति के अपमान से भरा है। उसे प्रसारित किए जाने का सवाल ही नहीं उठता। तमिल एक्ट्रेस समांथा को आतंकवादी दिखाकर पूरी दुनिया के तमिलियंस के गौरव पर सीधा हमला किया गया है। इस तरह के दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जब हमारे तमिल ईलम भाई दशकों से समानता न्याय शांति और आत्म सम्मान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में अमेजन प्राइम का इस तरह का कैंपेन असहनीय है। हम बताना चाहते हैं कि इससे न सिर्फ हमारी भावनाएं आहत हुई है बल्कि यदि यह प्रसारित होती है तो राज्य में सद्भाव बनाए रखना मुश्किल होगा।
इसलिए मेरा अनुरोध है कि आप तुरंत कार्रवाई करते हुए या तो इसके रिलीज को रोके या फिर बैन लगाएं, ना सिर्फ तमिलनाडु में बल्कि पूरे देश में।”

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews