Home Government Jobs राजस्थान में आर्युवेद डिपार्टमेंट में असिस्टेंट मेडिकल ऑफिसर के पदों पर निकली वैकेंसी-

राजस्थान में आर्युवेद डिपार्टमेंट में असिस्टेंट मेडिकल ऑफिसर के पदों पर निकली वैकेंसी-

इच्छुक उम्मीदवार 31 मई तक कर सकते हैं ऑनलाइन अप्लाई-

by marmikdhara
0 comment

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राजस्थान आयुर्वेद डिपार्टमेंट ने असिस्टेंट मेडिकल ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसमें 45 साल तक के उम्र के उम्मीदवार 31 मई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
क्वालिफिकेशन– इच्छुक उम्मीदवार किसी भी यूनिवर्सिटी से आयुर्वेद में ग्रेजुएट या समकक्ष होना चाहिए। इसके साथ ही भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद अधिनियम 1970 के तहत मान्यता प्राप्त डिग्री का होना भी आवश्यक है।
एज लिमिट– अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 20 से 45 साल तक की होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में भारत सरकार के अधिनियम के अनुसार छूट दी जाएगी।
वेतनमान– चयनित होने वाले उम्मीदवारों को हर महीने 82 हजार 400 रुपए शुरुआती वेतनमान दिया जाएगा।
आवेदन फीस– आवेदन करने वाले उम्मीदवारों में ओबीसी व सामान्य उम्मीदवार को 2500 रुपए आवेदन शुल्क जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों को 1250 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा।
चयन प्रक्रिया– राजस्थान आयुर्वेद डिपार्टमेंट में होने वाली इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन रिर्टन टेस्ट व इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट dsrrau.info पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

 

TRUE FACTS NEWS (TFN NEWS)

www.truefactsnews.in

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews