Home Uncategorized राजस्थान के बारां जिले में हुई दिल दहलाने वाली घटना, पति के सामने ही हुआ पत्नी का गैंगरेप-

राजस्थान के बारां जिले में हुई दिल दहलाने वाली घटना, पति के सामने ही हुआ पत्नी का गैंगरेप-

by marmikdhara
0 comment

राजस्थान के बारां में शनिवार रात एक दिल दहलाने वाली वारदात हुई। नेशनल हाईवे 90 पर बाइक पर जा रहे पति पत्नी को एक बुजुर्ग समेत पांच बदमाशों ने बंधक बना लिया, फिर 4 बदमाशों ने खेत में ले जाकर महिला की साड़ी उतारी और उसके पति के हाथ पैर और मुंह बांध दिए। उसके बाद पति के सामने ही महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदहवास हालत में महिला को अस्पताल भेजा और पति के हाथ पैर खोलें। बारां में हुई इस वारदात ने 2019 में अलवर के थानागाजी में हुई गैंगरेप की काली यादें ताजा कर दी।
सनसनीखेज वारदात का पता चलते ही एसपी विनीत कुमार बंसल, एएसपी विजय स्वर्णकार मौके पर पहुंचे। मामले में कुछ संदिग्धों को राउंडअप भी किया गया। पीड़ित महिला के पूर्व पति का भाई भी नामजद आरोपी है।
जानकारी के मुताबिक पीड़िता शनिवार को पति और 8 साल की बहन के साथ कामखेड़ा बालाजी के दर्शन करने बाइक से गई थी। वापस लौटते समय शाम हो गई। बाइक से नेशनल हाईवे 90 से होते हुए गांव की तरफ जा रहे थे, तभी दो बाइकों पर सवार लोगों ने पीछा करना शुरू कर दिया। रात करीब 10:00 बजे सजावा बावड़ी समीप सुनसान इलाका देखकर बाइक के आगे उन्होंने बाइके लगा दी। बदमाशों में एक बुजुर्ग ने छोटी बहन को सड़क पर ही रोक लिया। बाकी चार बदमाश पति पत्नी को धमकाते हुए खेतों की तरफ ले गए। वहां महिला की साड़ी उतर वाली। साड़ी से पति के हाथ पैर और मुंह बांध दिए। महिला के भी हाथ बांध दिए। इसके बाद 4 लोगों ने महिला के साथ बारी-बारी ज्यादती की। इसके बाद आरोपी महिला तो वहीं पटक कर सड़क पर पहुंचे। वहां से बुजुर्ग सहित सभी आरोपी दोनों बाइकों पर फरार हो गए।
बहन और जीजा के नहीं आने पर अंधेरे में सड़क पर खड़ी बच्ची रोने लगी। उसने वहां से गुजर रहे वाहनों को रोकने का इशारा किया। बच्ची को सड़क पर अकेला देखकर एक ट्रक चालक ने ट्रक रोक लिया। बच्ची से रोने का कारण पूछा तो उसने घटनाक्रम बताया। किसी वारदात का अंदेशा होने पर ट्रक चालक ने हाईवे से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों को रोका। कुछ लोगों के एकत्रित होने पर पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। वहां मौजूद लोग बच्ची के साथ उसकी बहन और जीजा की तलाश में खेतों में जाकर आवाज लगाने लगे, तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिर आसपास के क्षेत्र में गहनता से तलाशी करने पर महिला बदहवास हालत में पड़ी मिली। वही उसके पति भी हाथ पैर व मुंह बंदा हुआ मिला। तुरंत ही महिला को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सनसनीखेज वारदात की सूचना के बाद पुलिस महकमा हरकत में आ गया। बारां से एसपी विनीत कुमार बंसल, एएसपी विजय स्वर्णकार रात में ही मौके पर पहुंच गए। एसीपी ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने बंधक बनाने, गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले में पीड़िता के पूर्व पति का भाई सहित कुछ आरोपी नामजद भी है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews