Home Uncategorized यूनियन मिनिस्टर बाबुल सुप्रियो को दूसरी बार हुआ कोरोना संक्रमण-

यूनियन मिनिस्टर बाबुल सुप्रियो को दूसरी बार हुआ कोरोना संक्रमण-

by marmikdhara
0 comment

सिंगर से पॉलिटिक्स में कदम रखने वाले और राजनेता बने केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को दूसरी बार कोरोना संक्रमण हो गया है। बाबुल ने यह खबर खुद सोशल मीडिया पर शेयर की। यूनियन मिनिस्टर बाबुल के साथ इस बार उनकी पत्नी की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस समय बाबुल आइसोलेशन में है। 26 अप्रैल को होने वाली वोटिंग में वोट नहीं डालने पर दुख जाहिर किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में इस बात का दुख भी जाहिर किया कि क्वॉरेंटाइन होने के कारण वह मतदान नहीं कर पाएंगे।
बाबुल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लिखा कि “बहुत दुख है कि मैं मेरा 26 अप्रैल को आइसोलेशन में होने के कारण वोटिंग नहीं कर पाऊंगा। वहां सड़कों पर होना भी जरूरी था। जहां हताश तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान में खलल डालने के लिए पहले से ही अपने मचा रखा है।”
उन्होंने आगे लिखा कि “हालांकि टीएमसी की आतंकी मशीनरी जिसे में 2014 से हैंडल कर रहा हूं। उसे ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है। मैं अपने कमरे से ही सारे काम करूंगा। और मानसिक रूप से अपने उम्मीदवारों के साथ खड़ा रहूंगा। ताकि 9 में से 9 सीट्स पर जीत मिल सके।”

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews