Home Uncategorized युवती को अगवा जयपुर में बनाया बंधक

युवती को अगवा जयपुर में बनाया बंधक

by marmikdhara
0 comment

चुरू जिले के रतननगर थाना इलाके की एक युवती को शादी का झांसा देकर उसका 5 साल तक यौन शोषण किया गया। इस दौरान उससे गैंगरेप भी किया गया। आरोपियों के चुंगल से निकली पीड़िता ने चूरू के महिला थाने में 2 नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है। महिला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर पीड़िता का राजकीय भरतिया अस्पताल में मेडिकल करवाया है।
महिला थाना अधिकारी ने बताया कि रतननगर थाना इलाके के एक गांव से 2016 में 22 वर्षीय युवती को उसका नजदीकी रिश्तेदार ओमप्रकाश शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर जयपुर ले आया। वहां उसने एक कमरे में उसके साथ रेप किया। रेप की इस वारदात के बाद युक्ति गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने दबाव बनाकर उसका गर्भपात करवा दिया।
आरोपी ओमप्रकाश के बहकावे में आई युक्ति उससे तीन बार गर्भवती हुई। लेकिन तीनों ही बार ओमप्रकाश ने उस पर दबाव बनाकर उसका गर्भपात करवा दिया। इसके बाद एक दिन आरोपी ओमप्रकाश फरार हो गया। उसी रात आरोपी ओमप्रकाश का दोस्त आमेर जयपुर निवासी रवि पीड़िता के पास पहुंचा। रवि ने पीड़िता को होटल से लाए खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर उसे बेहोश कर दिया और उसके साथ रेप किया। इस दौरान आरोपी रवि ने युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रवि लगातार उसका देह शोषण करता रहा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान दो और व्यक्तियों ने भी उसके साथ रेप किया। अब किसी तरह वह आरोपियों के चुंगल से निकल अपने घर पहुंची। और महिला थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने ओमप्रकाश और रवि समेत दो अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 366, 313, 345, 376-d में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीओ सिटी ममता सारस्वत कर रही है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews