नागौर के रोल कस्बे में एक विवाहिता का दूसरे युवक के साथ लिव-इन में रहना उसके पति से सहन नहीं हुआ। पति बक्साराम और उसके परिजनों ने रविवार रात महिला के साथ रह रहे युवक इंद्रचंद का अपहरण कर लिया और उसकी बुरी तरह से पिटाई की। मारपीट के बाद गंभीर इंद्रचंद्र को रोल सालवा की सुनसान सड़क के किनारे फेंक दिया। रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद घायल हालत में उसे जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे हालत गंभीर होने पर जोधपुर रेफर कर दिया गया। वही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
आरोपियों ने इंद्रचंद के साथ बुरी तरह मारपीट की थी। वह कई घंटे तक सड़क किनारे दर्द से तड़पता रहा। सुबह हुई तो उसने वहां से गुजर रहे राहगीरों को अपनी आपबीती सुनाई। इस दौरान कुछ राहगीरों ने उसका वीडियो भी बना लिया। पीड़ित ने बक्साराम समेत मोजीराम, लक्ष्मण, हरिराम, सुरेश, दिनेश व अन्य पर मारपीट का आरोप लगाया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए जेएलएन हॉस्पिटल ले गए। जहां से उसे गंभीर हालत में जोधपुर रेफर कर दिया गया। इसी दौरान उसकी मौत हो गई।
कोतवाली पुलिस के अनुसार विवाहिता ने पति को छोड़ दिया था। उसके दो बच्चे हैं। लेकिन इसी बीच महिला इंद्रचंद के संपर्क में आई। और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गई। इसके बाद उसका पति परेशान रहने लगा। जबकि महिला इंद्रचंद्र के संपर्क में ज्यादा रहने लगी तो, पति उसको नागौर लेकर आ गया। बावजूद इंद्रचंद्र को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुई।
करीब 20 दिन से दोनों साथ रहने लगे थे। यह बात उसके पति व परिजनों को नागवार गुजरी। इस बात को लेकर आरोपियों ने इंद्रचंद के साथ मारपीट करते हुए उसको रोल इलाके में फेंक दिया। विवाहिता और मृतक युवक की कुछ दिन पहले रोल पुलिस थाने में शिकायत दी थी कि हमें जान से मारने की धमकी मिल रही है। महिला 24 तारीख को एसपी से भी मिली थी। इसके बाद एसपी ने रोल पुलिस को कार्रवाई करने के लिए कहा था। हालांकि पुलिस की तरफ से मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)