Home News मौसम विभाग की भविष्यवाणी अगले 24 घंटे में बारिश और ओले पढ़ने के आसार।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी अगले 24 घंटे में बारिश और ओले पढ़ने के आसार।

by marmikdhara
0 comment

IMD Alert : देश के मौसम विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी कि है की देश के बड़े हिस्से में मौसम बिगड़ सकता है। पहाड़ों पर जहां पर भारी बर्फबारी हो रही है, वहीं मैदानी इलाकों में कड़ाके की सर्दी के बीच बारिश हो रही है। अब मौसम विभाग ने ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक उत्तर भारत में भारी बारिश और कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना जताई है। मंगलवार सुबह IMD की ओर से दी गई सूचना के अनुसार मंगलवार को दिल्ली, रेवाड़ी, कोसली, भिवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, मटनहाई, फरुखनगर, झज्जर, रोहतक, मेहम , गोहाना, जिंद, सोनीपत, खरखौदा, पानीपत कि कई स्थानों पर हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वही शामली, बागपत, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, गौतम बुद्धनगर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
दिल्ली एनसीआर में पिछले 2 दिनों से लगातार बारिश हो रही है और इसी तरह का मौसम कुछ और दिनों तक रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर में 6 जनवरी तक बादल छाए रहेंगे। एनसीआर के अलावा, उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में भी शीतलहर लोगों को परेशान करेगी। साल के पहले दिन से ही घना कोहरा बना हुआ है।

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews