Home Uncategorized मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज करेंगे धर्मगुरुओं, विधायकों और नेताओं से चर्चा, सरकार लॉकडाउन की जगह उसी जैसी बंदिशें लगाने की तैयारी में-

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज करेंगे धर्मगुरुओं, विधायकों और नेताओं से चर्चा, सरकार लॉकडाउन की जगह उसी जैसी बंदिशें लगाने की तैयारी में-

by marmikdhara
0 comment

कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए अब सरकार लॉकडाउन तो नहीं पर लॉकडाउन जैसी ही पाबंदियां लगाने की तैयारी कर रही हैं। जल्द ही नई संशोधित गाइडलाइन जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पाबंदियों पर चर्चा के लिए दोपहर को धर्मगुरुओं, सभी दलों के विधायकों, नेताओं और सामाजिक संगठनों के साथ ओपन वीडियो कॉन्फ्रेसिंग रखी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लॉकडाउन लगाने से मना कर चुके हैं। लेकिन लॉकडाउन की तरह लोगों से व्यवहार करने की अपील की है।
सीएम अशोक गहलोत के साथ होने वाली इस वीडियो कॉन्फ्रेसिंग मीटिंग में नई पाबंदियों पर सभी पार्टियों के नेताओं, धर्मगुरु और सामाजिक संगठनों की राय ली जाएगी। इसके बाद नई गाइडलाइन जारी की जाएगी। नई गाइडलाइन में कई तरह की पाबंदियां लगाना तय है। विशेषज्ञों द्वारा सुझाई गई पाबंदियों को भी इस गाइडलाइन में शामिल किया जाएगा। नई गाइडलाइन में सार्वजनिक समारोह- शादियों में आने वाले लोगों की संख्या 100 से घटाकर 50 करने, कोरोना के ज्यादा मामले वाले जिलों में नाइट कर्फ्यू का समय शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक किया जा सकता है।
साथ ही बोर्ड की परीक्षाओं को स्थगित करने या बरकरार रखने के बारे में भी आज फैसला होने की संभावना है। कल ही शिक्षा मंत्री ने बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का सुझाव दिया था। नई गाइडलाइन में परीक्षाओं को लेकर भी दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews