मदर टेरेसा महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के अंतर्गत ओपन ऐयर सैशन जो दिनांक 05.04.21 से प्रतिदिन महाविद्यालय में आयोजित किया जा रहा था।जिसका का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह संस्था प्रांगण के ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर इंद्रजीत सिंह प्राचार्य मदर टेरेसा महिला टी.टी. कॉलेज, भरतपुर ने की । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर अनिल श्रीवास्तव प्राचार्य महाराजा सूरजमल टीटी कॉलेज , भरतपुर, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सुरेंद्र सिंह सिनसिनवार प्राचार्य आनंद टीटी कॉलेज, भरतपुर , विशिष्ट अतिथि डॉक्टर गम्भीर सिंह प्राचार्य अग्रसेन महिला पीजी कॉलेज , भरतपुर थे। समारोह में महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव श्री सुरेश आर्य, कोषाध्यक्ष श्रीमती साधना जैन , और प्रबंधक रजत आर्य एवं सिद्धार्थ चौधरी अभिषेक जैन एडवोकेट भी उपस्थित थे । कार्यक्रम का शुभारम्भ मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन द्वारा की गई , प्रबंधन समिति एवं महाविद्यालय प्रवक्ताओं द्वारा मंचासीन अतिथियों का माला पहनाकर , एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया छात्राओं द्वारा स्वागत गान गाया गया । कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर ज्योति सक्सेना द्वारा सम्पूर्ण सप्ताह के कार्यक्रम पर प्रकाश डाला । इसके बाद अतिथियों द्वारा सप्ताह भर विभिन्न गतिविधियों में विजेता रही प को पुरस्कृत किया गया । छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए , कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता धर्मवीर शर्मा द्वारा किया गया , कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक रजत आर्य द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया , समापन सहभोज के साथ सम्पन्न हुआ।
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)