Home Uncategorized बेंगलुरु में ऑर्डर कैंसिल करने पर महिला पर हुआ हमला, जोमैटो का डिलीवरी बाॅय है आरोपी-

बेंगलुरु में ऑर्डर कैंसिल करने पर महिला पर हुआ हमला, जोमैटो का डिलीवरी बाॅय है आरोपी-

by marmikdhara
0 comment

बेंगलुरु में एक महिला को आर्डर कैंसिल करना भारी पड़ गया। महिला द्वारा ऑर्डर कैंसिल करने पर डिलीवरी बाॅय ने महिला पर हमला कर दिया। पुलिस द्वारा डिलीवरी बाॅय को गिरफ्तार कर लिया गया है। बेंगलुरु डीसीपी ने इसकी पुष्टि की है। घटना मंगलवार रात की है जब ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने वाली जोमैटो कंपनी के डिलीवरी बॉय ने महिला के नाक पर पंच मार दिया, जिससे उसकी नाक की हड्डी टूट गई।
पीड़ित महिला ने बताया कि उन्होंने जोमैटो से दोपहर में 3:30 बजे फूड ऑर्डर किया था, लेकिन डिलीवरी बाॅय शाम के करीब 4:30 बजे तक भी नहीं आया, तो उन्होंने कस्टमर केयर पर फोन कर आर्डर कैंसिल करने की बात कही। इसके कुछ देर बाद डिलीवरी बाॅय आया तो उन्होंने आर्डर लेने से मना कर दिया। इस बात पर दोनों के बीच बहस होने लगी। इसी बीच डिलीवरी बाॅय ने पीड़ित महिला की नाक पर पंच मारा और भाग गया। इसके बाद हितेशा की नाक से खून निकलने लगा और उनकी हड्डी भी फैक्चर हो गई।
हितेशा ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर किया, जिसमें वह घटना के बारे में बता रही है कि कैसे जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय ने उन पर हमला किया। इस वीडियो के सामने आने के बाद जोमैटो ने भी सोशल मीडिया के जरिए घटना पर दुख जताया है। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि यह अनुभव बहुत बुरा है। हम विश्वास दिलाते हैं कि कंपनी का स्थानीय प्रतिनिधि आपकी मदद के लिए जल्द आपसे संपर्क करेगा। मेडिकल देखभाल की सहायता के साथ-साथ पुलिस जांच भी की जाएगी। कंपनी ने कहा कि हम सभी जरूरी कदम उठाएंगे, जिससे भविष्य में ऐसी घटना ना हो।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews