मुंबई, बिग बॉस फेम सना खान ने जब से सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट की है। तब से वह सुर्खियों में आ गई हैं। सना की शादी की तस्वीरें को सर्च करने के साथ लोग यह भी सर्च कर रहे हैं। सना के पति मुफ्ती अनस सईद कौन है? क्या करते हैं? इस उत्सुकता को हम दूर कर रहे हैं।
सना के पति अनस सईद गुजरात के सूरत के रहने वाले हैं। वे एक मौलाना है। सूत्रों के अनुसार सना खान को मुफ्ती अनस सईद से बिग बॉस फेम एजाज खान ने मिलवाया था। शादी के बाद सना खान ने अपना नाम बदल कर सैयद सना खान रख लिया है।
शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए सना खान ने कैप्शन में लिखा है कि” अल्लाह के लिए एक दूसरे से प्यार किया अल्लाह अल्लाह के लिए शादी कर ली। इस दुनिया में अल्लाह अल्लाह हमेशा साथ रखें और जन्नत में दोबारा मिलाएं।”सोशल मीडिया पर सना खान ने अपनी तस्वीरें शेयर की है। जिसमें उन्होंने लाल रंग का लहंगा पहन रखा है। वही अनस सईद ने व्हाइट कलर की शेरवानी पहन रखी है। सना की इन तस्वीरों पर लोग उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं। लेकिन सना के अचानक शादी कर लेने से लोग हैरान भी हैं।
सना ने 20 नवंबर को शादी की थी। जिसकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। दोनों वीडियो में केक काटते नजर आ रहे हैं। सना ने शादी वाले दिन व्हाइट गाउन पहनी थी। जिसमें वह बहुत खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं।
सना पहले कोरियोग्राफर मेल्विन लुईस के साथ ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में थीं।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)