बसवा, श्रीकृष्ण क्लब बसवा के तत्वाधान मे बसवा कस्बे में आयोजित रामलीला मे पाँचवे दिन राम विवाह की लीला का मंचन किया गया। लीला मे राजा जनक द्वारा राजा दशरथ को विवाह पत्रिका भेजना,अयोध्या से गुरु वशिष्ठ राजा दशरथ तीनो रानीयो सहित भरत शत्रुघ्न का बारात लेकर आना राम बारात का बैण्ड बाजो से स्वागत करना, रामविवाह, कन्यादान,चारो भाईयो का कंवर कलेवा करवाना, एवं गाली गीत मंगलाचार गाये गये। जनकपुरी मे विजय भारद्वाज द्वारा मयूर नृत्य किया गया। स्थानीय कलाकार महाराज जनक ओम प्रकाश साहू, सीताजी अनिल विश्वामित्र, अजय सैनी मयूर नृत्य, विजय भारद्वाज श्रीराम, पुष्पेन्द्र लक्ष्मण, नैतिक कुचोरिया भरत, राजा साहू शत्रुघ्न, मोहित साहू दशरथ, विष्णु सैनी वशिष्ठ, योगेश लखेरा सुमन्त, रामनारायण हलवाई, शतानन्द, रामावतार शर्मा कौशल्या, माँगीलाल कैकेयी, सुरेश सुमित्रा, ने भूमिका निभाई व्यास ।इस अवसर पर छोटे लाल ईंटोडा, रामधन मीणा, रामकरण सैनी पूर्व सरपंच,सुरेश छबीला, विजय टिक्कीवाल , मनोहर लाल सोडिया, राधेश्याम तलाव वाला, इन्द्र हांडीवाला, विजय भारद्वाज आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे