Home News प्राधिकरण सचिव ने किया औचक निरीक्षण

प्राधिकरण सचिव ने किया औचक निरीक्षण

by marmikdhara
0 comment
    माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलवर (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्रीमति रेणुकासिंह हुड्डा के द्वारा आज दिनांक 22.10.2020 को राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह अलवर, मदर टेरेसा मिशनरीज होम तथा पंडित छितरमल सोसाईटी विमंदित पुनर्वास गृह का औचक निरीक्षण किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर की सचिव व अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमति रेणुका सिंह हुड्डा द्वारा सर्वप्रथम राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह, अलवर का निरीक्षण किया गया। मौके पर रिकार्ड अनुसार 15 बच्चे उपस्थित मिले, दो बच्चो का उपचार हेतु जयपुर जाना बताया गया। निरीक्षण के दौरान रिकार्ड अनुसार 04 स्थाई कर्मचारी व अन्य संविदाकर्मी उपस्थित मिले। सभी व्यवस्थाये उचित पाई गई। 
इसके पश्चात प्राधिकरण की सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमति रेणुका सिंह हुड्डा द्वारा पंडित छितरमल सोसाईटी विमंदित पुनर्वास गृह का निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण के दौरान गृह में मौके पर 30 बच्चे उपस्थित मिले तथा मौके पर केवल 01 कर्मचारी ही उपस्थित मिला, कोई सुरक्षागार्ड भी नही मिला, ऐसे में  दुर्घटना होने की आंशका बनी हुई है। गृह में दुर्गन्ध आ रही थी, साफ सफाई की व्यवस्था भी उचित नही मिली। सभी अनियमितताओं को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए गए।
इसके पश्चात प्राधिकरण की सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमति रेणुका सिंह हुड्डा द्वारा मदर टेरेसा मिशनरीज होम का निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण के दौरान गृह में मौके पर कुल 31 बच्चे उपस्थित मिले तथा मौके पर कुल 21 कर्मचारीगण उपस्थित मिले। सभी व्यवस्थाएं उचित पाई गई।
निरीक्षण के दौरान माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर के द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में गृह स्तर एवं जिला स्तर पर भाग लेने वाले तथा विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये। साथ ही प्राधिकरण सचिव द्वारा बच्चो को सकारात्मक दिशा में और मेहनत व लग्न से समाज में अच्छा स्थान प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया।

गौरव शर्मा (वरिष्ठ संवाददाता)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews