Home News पटाखों में लगाई रोक हटाने से उच्चतम न्यायालय ने किया इंकार

पटाखों में लगाई रोक हटाने से उच्चतम न्यायालय ने किया इंकार

by marmikdhara
0 comment
Ban of pataka on the occassion of Diwali

पटाखों में लगाई रोक हटाने से उच्चतम न्यायालय ने किया इंकार

नई दिल्ली – हाल ही में कोरोना महामारी के चलते हुए पटाखों पर रोक लगाने की कार्यवाही विभिन्न राज्यों में की गई है | जिसका जनता द्वारा विरोध भी किया गया है | ऐसे ही एक मामले में कोलकाता हाई कोर्ट द्वारा पटाखों पर प्रतिबंध के निर्णय के पश्चात उसकी अपील उच्चतम न्यायालय में की गई थी | जिस पर निर्णय देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता हाईकोर्ट के प्रतिबंध को बरकरार रखा | इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ ने कहा कि हम समझते हैं कि यह त्यौहार महत्वपूर्ण है, लेकिन मानव जीवन बचाया जाना ज्यादा जरूरी है | ऐसे में अब दीपावली में पटाखों पर प्रतिबंध जारी रहेगा | हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी पटाखा मुक्त दिवाली मनाने का संदेश दिया गया था| वर्तमान में राजस्थान सरकार ने भी दीपावली पर पटाखों पर रोक लगा रखी है |

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews