देशभर में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
जयपुर – दीपावली का पावन पर्व पूरे देश में उल्लास के साथ मनाया गया | इस बार देश में कुछ राज्यों में प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का संकल्प लिया गया था | ऐसे में कुछ राज्यों में बिना पटाखों के और कुछ राज्यों में पटाखों के साथ दिवाली मनाई गई | सभी ने दीप प्रज्वलित करके इस पावन पर्व को मनाया | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसलमेर में जवानों के साथ दीपावली मनाई | वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अक्षरधाम मंदिर में पूजा अर्चना कर परिवार सहित दिवाली मनाई | कई प्रमुख नेताओं राजनाथ सिंह, नीतीश कुमार, शिवराज चौहान आदि ने अपने परिवार के साथ घर पर ही सादगी से दिवाली मनाई | दिवाली पर पूरा देश जगमगा उठा |
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)