करीब 10 दिन पहले राजस्थान में बने वैक्सीनेशन के रिकॉर्ड के बाद से प्रदेश में वैक्सीनेशन का संकट शुरू हो चुका है। बीच-बीच में वैक्सीनेशन पीछे आई, हो लेकिन लगातार वैक्सीन की कमी के चलते हर दिन किसी न किसी जिले में लोगों को वैक्सीनेशन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। आज जयपुर शहर में किसी भी सेंटर पर वैक्सीनेशन नहीं लगाया जा रहा। वहीं जयपुर के अलावा अन्य कई ऐसे जिले हैं, जहां वैक्सीन लगने की संभावना कम है।
जयपुर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर नरोत्तम शर्मा ने बताया कि रविवार देर शाम तक हम वैक्सीन का इंतजार करते रहे। लेकिन एक भी डोज हमें नहीं मिली। शनिवार को भी वैक्सीन कम होने के कारण कुछ ही सेंटर पर वैक्सीनेशन हुआ था। आज वैक्सीन की डोज नहीं होने के कारण शहरी इलाके में किसी भी सेंटर पर वैक्सीनेशन नहीं होगा। उन्होंने बताया कि आज वैक्सीन की खेप आने की उम्मीद है। ऐसे में मंगलवार को ही वैक्सीन लगाने का अभियान फिर से शुरू हो सकेगा। इधर जयपुर ग्रामीण इलाके में भी जहां 100 से 125 सेंटर चलते हैं। वहां आज केवल 18 सेंटर पर ही वैक्सीन लगाई जा रही है।
7 जिलो में नहीं लगी एक भी वैक्सीन की डोज-
राजस्थान में रविवार को वैक्सीनेशन तो हुआ लेकिन केवल 380 सेंटर पर ही। पूरे राज्य में केवल 46992 लोगों को ही वैक्सीन लगी। वही 33 में से केवल 7 जिलों में ही वैक्सीन की डोर लगाई गई। 26 जून से ही वैक्सीनेशन का संकट शुरू हुआ था, जो अभी तक जारी है। 25 जून को राज्य में मेगा वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया था। जिसमें करीब 10 लाख 45 हजार से ज्यादा लोगों को एक ही दिन में वैक्सीन लगाई गई थी और उसी के बाद से वैक्सीनेशन का संकट लगातार बना हुआ है।
अभी तक 2.11 करोड़ लोगों को लगी वैक्सीन-
राजस्थान में करीब 7.7 करोड़ की आबादी है। इसमें से केवल 2.11 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इसमें से 45 लाख 13 हजार से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन पूरा हो चुका है, यानी उन्हें दोनों डोज लगाई जा चुकी है। केंद्र सरकार ने वर्तमान में राज्य में 18 या उससे ज्यादा उम्र के 5.34 करोड लोगों को चिन्हित कर लाभार्थियों की श्रेणी में रखा है। इस हिसाब से राज्य में 8.145 लाभार्थियों का वैक्सीनेशन पूरा हो चुका है।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)