जयपुर – किसी समय भाजपा के कद्दावर नेता रहे घनश्याम तिवाडी कि अब आज भाजपा में घर वापसी हो चुकी है | घनश्याम तिवाडी भाजपा के पूर्व वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे लेकिन मुख्यमंत्री वसुंधरा से मतभेद के चलते उन्होंने भाजपा की सदस्यता छोड़ दी थी | उसके बाद पिछला चुनाव उन्होंने भाजपा के बिना ही लड़ा लेकिन अब प्रदेश स्तर के नेताओं की समझाइश के बाद घनश्याम तिवारी द्वारा भाजपा मुख्यालय जाकर विधिवत रूप से भाजपा को वापस अपना लिया गया | इस अवसर पर भाजपा नेता सतीश पुनिया सहित अन्य प्रमुख नेता भी पार्टी कार्यालय में मौजूद थे | विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी कुछ बागी भाजपा नेताओं की भी घर वापसी जल्दी ही हो सकती है | कैसा भी बताया जा रहा है कि भाजपा के पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा भी जल्दी ही वापस भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं वे पार्टी की तरफ से टिकट नहीं मिलने पर पिछले चुनाव में नाराज थे और उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था | जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था | घनश्याम तिवाडी के वापस भाजपा ज्वाइन करने से पार्टी को एक नई ताकत मिली है | इस अवसर पर पार्टी मुख्यालय में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए पार्टी अध्यक्ष सतीश पूनिया द्वारा दुपट्टा पहनाकर घनश्याम तिवाडी को सदस्यता दिलाई | इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इसकी औपचारिक घोषणा भी की गई|
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)