Home Uncategorized कोविड से जंग जीत सकुशल घर लौटे खिलाड़ी अक्षय कुमार-

कोविड से जंग जीत सकुशल घर लौटे खिलाड़ी अक्षय कुमार-

by marmikdhara
0 comment

खिलाड़ी अक्षय कुमार कोविड से जंग जीत सकुशल घर लौट आए हैं। इस बात की जानकारी उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए दी। एक्ट्रेस ने कपल का एक फोटो शेयर किया। जिसे देख कर लग रहा है कि इसमें उन्होंने अक्षय कुमार और उन्हें दिखाया गया है। और कैप्शन में लिखा गया है कि “सही सलामत। उन्हें अपने आसपास देकर खुश हूं। सब कुछ ठीक है।”
बता दें कि अक्षय कुमार की कोरोना रिपोर्ट 4 अप्रैल को पॉजिटिव आई थी। 53 साल के सुपरस्टार ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी थी। उन्होंने लिखा “मैं सभी को बताना चाहता हूं कि आज सुबह मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। सभी प्रोटोकॉल फॉलो कर रहा हूं। मैंने तुरंत खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं होम क्वॉरेंटाइन में हूं, और जरूरी मेडिकल मदद ले रहा हूं। अपील है कि मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोग जल्द से जल्द अपना टेस्ट कराएं और ध्यान रखें। जल्दी एक्शन में वापस आऊंगा।”
संक्रमित होने के 1 दिन बाद 5 अप्रैल को अक्षय कुमार को पवई के हीरानंदानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद यह चर्चा भी शुरू हुई थी कि उनकी फिल्म “रामसेतु” के सेट पर 45 क्रू मेंबर संक्रमित हुए हैं। हालांकि फिल्म की प्रॉडक्शन कंपनी अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट के मालिक विक्रम मल्होत्रा ने इस खबर को अफवाह बताया था। उन्होंने कहा था कि 25 लोग संक्रमित जरूर हुए थे, लेकिन उनमें से कोई भी टीम का हिस्सा नहीं था।
विक्रम मल्होत्रा ने बताया कि 5 अप्रैल को मड आइलैंड में शूटिंग शुरू होनी थी। जिसके लिए 190 लोगों की टीम बनाई गई थी। 2 दिन पहले सबका टेस्ट कराया तो 25 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और उन्हें यूनिट से बाहर कर दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि अक्षय कुमार सेट पर पॉजिटिव आए उन 25 लोगों की वजह से संक्रमित नहीं हुई थे।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews