नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्म मेकर सुमित्रा भावे का निधन हो गया है। 78 साल की उम्र में उनका निधन हुआ है। लंबी बीमारी के बाद सोमवार को उन्होंने पुणे के प्राइवेट हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। 2017 में 64वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड के दौरान सुमित्रा भावे और उनके को डायरेक्टर सुनील सुथंकर के निर्देशन में बनी मराठी फिल्म “कासव” ने आमिर खान स्टारर “दंगल” जैसी फिल्मों को पछाड़ कर बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवार्ड जीता था।
बता दें कि सुमित्रा भावे का जन्म 12 जनवरी 1943 को पुणे महाराष्ट्र में हुआ था। पुणे में ही उनकी शुरुआती शिक्षा हुई थी। 1985 में सुमित्रा ने शॉर्ट फिल्म “बाई” से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। और यह फिल्म 33 वे नेशनल फिल्म अवॉर्ड के दौरान बेस्ट नॉन फीचर फिल्म ऑल फैमिली वेलफेयर चुनी गई थी। सुमित्रा ने अपने करियर में करीब 14 फीचर फिल्में और करीब 17 शार्ट फ़िल्में और टीवी सीरियल बनाए थे। कई नेशनल अवॉर्ड्स के साथ-साथ सुमित्रा ने 15 से ज्यादा महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स भी जीते थे। और कई नेशनल अवार्ड अपने नाम किए हैं। फिल्म मेकर होने के साथ-साथ सुमित्रा सामाजिक कार्यकर्ता भी थी। उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो के लिए दिल्ली में मराठी न्यूज़ रीडर के तौर पर भी काम किया था।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)