Home Lifestyle एनसीबी ने भेजा करण जौहर को समन-

एनसीबी ने भेजा करण जौहर को समन-

by marmikdhara
0 comment

उनके घर हुई पार्टी के वायरल वीडियो पर जवाब मांगा। बॉलीवुड ड्रग्स मामले की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने फिल्म निर्माता करण जौहर को समन भेजा है। रिपोर्ट के मुताबिक करण से उनके घर हुई पार्टी के वायरल वीडियो पर जवाब मांगा है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि उन्हें कब एनसीबी ऑफिस में पूछताछ के लिए हाजिर होना है। कुछ दिनों पहले करण जौहर के घर हुई पार्टी के वायरल वीडियो की दूसरी फॉरेंसिक रिपोर्ट भी नेगेटिव आई थी। वायरल वीडियो के आधार पर कहा जा रहा था कि करण के घर ड्रग्स पार्टी हुई थी। हालांकि, गुजरात के गांधीनगर की एफसीएल ने वीडियो में नजर आ रही सफेद रंग की इमेज को रिफ्लेक्शन आँफ लाइट बताया था। वीडियो में किसी भी तरह के स्टफ की मौजूदगी से इनकार किया गया। एफसीएल ने क्लीन चिट देते हुए रिपोर्ट में लिखा था कि वीडियो में ड्रग्स जैसा कोई भी मादक पदार्थ दिखाई नहीं दिया। सितंबर में मिली फांरेसिक रिपोर्ट मे बताया गया था कि इसमें किसी भी तरह की एडिटिगं से इनकार किया गया था। शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने पिछले साल मुंबई पुलिस कमिश्नर को एक पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि करण जौहर की पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल हुआ था। उन्होंने करण और पार्टी में मौजूद अन्य लोगो के खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थ अधिनियम 1985 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की थी। इसी साल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स का मामला उछला था तो सिरसा ने एनसीबी प्रमुख राकेश अस्थाना से मिलकर करण जौहर और अन्य कलाकारो के खिलाफ ड्रग्स पार्टी करने के मामले में शिकायत की थी।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews