टीवी सीरियल “रामायण” में भगवान राम का किरदार निभा चुके एक्टर गुरमीत चौधरी ने ऐलान किया है कि वह पटना और लखनऊ में 1000 बेड का कोविड हॉस्पिटल बनाने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी। गुरमीत ने अपने पोस्ट में लिखा कि “मैंने तय किया है कि मैं आम आदमी के लिए पटना और लखनऊ में 1000 बेड का अल्ट्रा मॉडर्न का हॉस्पिटल खोलूंगा। बाद में इसे अन्य शहरों में भी शुरू किया जाएगा। आपके आशीर्वाद और समर्थन की जरूरत है। जय हिंद डिटेल्स जल्द ही शेयर करूंगा।”
गुरमीत चौधरी के पोस्ट देखने के बाद बॉलीवुड और टीवी से कई लोग उनके काम की सराहना कर रहे हैं। और कई मदद की पेशकश भी कर रहे हैं। म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अरमान मलिक ने लिखा “यह जानना बहुत ही दिलकश है गुरमीत। आप इस दौर में जो कर रहे हैं वह सराहनीय है। प्यार और सम्मान।”वही अभिनेता करण वाही लिखते हैं “मुझे बताइए हम कैसे मदद कर सकते हैं।” डायरेक्टर विनोद कापड़ी ने भी उनके काम की सराहना की है।
गुरमीत और उनकी पूरी टीम जरूरतमंदों की मदद के लिए पूरी तरह समर्पित हो गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कांटेक्ट नंबर साझा किया है ताकि आम लोग जरूरत के समय उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं। हॉस्पिटल में मारीजो के लिए बेड उपलब्ध करा रहे हैं। और दवाई दिलवा रहे हैं। और ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ-साथ प्लाज्मा भी उपलब्ध करा रहे हैं।
कोरोना के इस बुरे दौर में बॉलीवुड और टीवी से जुड़े कई सेलेब्स दिल खोलकर मदद कर रहे हैं। एक और जहां सोनू सूद लगातार मरीजों तक ऑक्सीजन सिलेंडर और जरूरी दवाइयां पहुंचा रहे हैं। तो वही अक्षय कुमार ने हाल ही में गौतम गंभीर फाउंडेशन को एक करोड रुपए का दान दिया है।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)