जयपुर शहर में 7 साल की मासूम बच्ची को टॉफी का लालच देकर पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना का पता चलने पर पीड़ित बच्ची की मां ने भट्टा बस्ती थाने में पोक्सो एक्ट व अन्य अपराधिक धाराओं में गुरुवार को केस दर्ज कराया है। लेकिन तब तक आरोपी युवक फरार हो चुका था। पुलिस के अनुसार शहीद इंदिरा नगर में रहने वाली 7 साल की बच्ची, 12 मई को अपने घर से बाहर खेल रही थी। शाम करीब 6:45 बजे बच्ची रोते बिलखते हुए अपने घर पहुंची। उसकी हालत देखकर बच्चे की मां ने उसे चुप करवाया। तब बातचीत में बच्चे ने बताया कि वह घर के बाहर खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला भूरा उसके पास आया। उसने टोफी देने का लालच दिया और अपने साथ घर ले गया। वहां कमरे में आरोपी भूरा ने बच्ची के कपड़े उतार दिए और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।
इससे बच्चे घबरा गई और जोर जोर से रोने लगी, तो भूरा ने उसे डराकर चुप करवाया। बाद में उसे घर से बाहर छोड़ आया। घटना का पता चलने पर बच्ची की मां ने आस-पड़ोस के लोगों को जानकारी दी। तभी सभी भूरा के घर पहुंचे, लेकिन तब तक वह कमरे से भाग निकला था। उसके बाद परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)