इंडियन नेवी ने सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट के 2000 और आर्टिफिशियल अप्रेंटिस के 500 पदों पर भर्ती निकाली है। जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 अप्रैल से शुरू हो चुका है। इच्छुक कैंडिडेट इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 मई है। कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
क्वालिफिकेशन
इन पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स फिजिक्स, मैथ, केमिस्ट्री, बायोलॉजी या कंप्यूटर साइंस से साथ इंटरमीडिएट पास होने चाहिए। आर्टिफीसर अप्रेंटिस के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स कम से कम 60% अंक के साथ इंटरमीडिएट पास होने चाहिए।
एज लिमिट
इन पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 17 साल अधिकतम आयु 20 साल होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन देखें।
एप्लीकेशन फीस
जनरल ओबीसी -205 रूपए
SC-ST कोई शुल्क नहीं
चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडीडेट्स का चयन उनकी हाईस्कूल और इंटर के नंबरों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट 23 जुलाई को जारी की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया
इन पदों पर आवेदन करने वाले कैंडीडेट्स इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)