बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस लांच किया। आलिया भट्ट अब प्रोड्यूसर बन गई है। उन्होंने मुंबई में अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस खोल दिया है। इस बात की जानकारी आलिया ने खुद अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी प्रोडक्शन कंपनी के कुछ फोटोस और पोस्टर शेयर कर दी। आलिया ने जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम “इंटरनल सनशाइन” लिखा हुआ है। आलिया ने पोस्टर शेयर कर लिखा “मुझे अपने प्रोडक्शन हाउस “इंटरनल सनशाइन प्रोडक्शनसं” का ऐलान करते हुए बहुत खुशी हो रही है। आइए हम आपको बताते हैं। हैप्पी टेल्स, वाॅर्म एंड बजी टेल्स, रियल टेल्स, टाइमलेस टेल्स। आलिया भट्ट अब एक्टिंग के अलावा जल्द ही फिल्में प्रोड्यूस करते हुए नजर आएंगी।
आलिया की पोस्ट पर उनकी मां सोनी राजदान ने कमेंट करते हुए लिखा “बधाई हो, सुपर डुपर प्राउड।” सोनी के अलावा करण जौहर, अपूर्व मेहता, रकुलप्रीत सिंह जैसे कई सेलिब्रिटीज ने कमेंट कर खुशी जताई और शुभकामनाएं दी। उनके प्रोडक्शन हाउस का ऑफिस मुंबई के जुहू इलाके में स्थित है। आलिया के इस आफ़िस को रूपिन सूचक ने डिजाइन किया है।
बता दें कि आलिया ने 2019 में ही बता दिया था कि वह जल्द ही अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस खोलेगी। उनके प्रोडक्शन हाउस का पोस्टर बेहद मजेदार है। येलो कलर के इस पोस्टर में दो बिलिल्यां दिखाई दे रही है। आलिया को खुद भी बिलिल्यां बहुत पसंद है। इसलिए उन्होंने पोस्टर में भी बिलिल्यां को शामिल किया है।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)