अमिताभ बच्चन ने मोतियाबिंद हटवाने के लिए दूसरी आंख की सर्जरी भी करा ली है। उन्होंने फैंस को सोशल मीडिया और अपने ब्लॉग के जरिए यह जानकारी दी है। 78 साल के बीग बी ने चेतावनी देते हुए अपने ब्लॉग में लिखा कि “अगर इस तरह की सर्जरी में देरी की गई तो लोग अंधेपन का शिकार भी हो सकते हैं।” उन्होंने लिखा है “इस तरह के सुधार में किसी भी तरह की देरी से अंधापन हो सकता है।इसलिए सलाह है कि देर होने से पहले यह करा ले। “
अमिताभ बच्चन ने अपनी आंख की सर्जरी का अनुभव शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा “और दूसरी आंख की सर्जरी भी अच्छे से हो गई। अब रिकवर हो रहा हूं। सब ठीक है। आधुनिक मॉडर्न मेडिकल टेक्नोलॉजी का चमत्कार और डॉक्टर एचएम के हाथों की निपुणता। जिंदगी बदल देने वाला अनुभव। अब आप वह सब देख सकते हैं जो पहले नहीं दे पा रहे थे। निश्चित रूप से एक अद्भुत दुनिया।”
बता दे कि अमिताभ बच्चन ने फरवरी माह में ही अपनी पहली आखं की सर्जरी कराई थी। उन्होंने इसके बारे में बताते हुए ब्लॉग में लिखा था “चिंता और दुआओं के लिए आप सभी का शुक्रिया। इस उम्र में आखं की सर्जरी नाजुक होती है और सटीक देखभाल की जरूरत होती है। सबसे बेहतर किया गया और उम्मीद है कि सब कुछ अच्छा होगा। नजर और रिकवरी धीमी और कठिन है अगर यहां टाइपिंग की गलतियां हो रही हो तो माफ करना। बिग बी ने बताया था कि उन्हें हर शब्द के तीन अक्षर दिख रहे थे और वह बीच वाली बटन दबा रहे थे।”
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)